facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Closing Bell: शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 695 अंक टूटा, Nifty 18,100 के नीचे

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 5:05 PM IST
Stock Market Today

वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले-जुले रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन धड़ाम हो गए। घरेलू स्तर पर HDFC एवं HDFC बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली होने से शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांकों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 695 अंक टूटकर 61,054.29 पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 187 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.91 फीसदी चढ़कर 61,749.25 अंक पर बंद हुआ था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 694.96 अंक यानी 1.13 फीसदी टूटकर 61,054.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,585.50 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,002.17 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 186.80 अंक यानी 1.02 फीसदी लुढ़का। निफ्टी दिन के अंत में 18,069.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,216.95 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,055.45 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, नेस्ले इंडिया और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाइटन के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.30 फीसदी तक चढ़े। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, ICICI बैंक, TCS और बजाज फाइनैंस शामिल रहे।

Also Read: अमेरिका में थम रहा दर वृद्धि का सिलसिला, FPI का पसंदीदा बन सकता है भारत

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, HDFC, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HDFC बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 5.89 फीसदी तक गिर गए। घाटे में रहने वाले अन्य शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, NTPC, टेक महिंद्रा शामिल रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त लेकर बंद हुआ। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में चढ़कर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.59 फीसदी चढ़कर 73.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को भारतीय बाजारों से 1,414.73 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की थी।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement