facebookmetapixel
Advertisement
Devendra Fadnavis का बड़ा दांव! महाराष्ट्र में आएगा अमेरिका का न्यूक्लियर निवेश, SMR टेक पर फोकसMP: सिंहस्थ 2028 में गूगल की एंट्री! AI से होगा कुंभ का हाई-टेक मैनेजमेंट, भीड़ से लेकर सुरक्षा तक सब होगा स्मार्टअगले पांच साल जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 11,608 करोड़ रुपये की राशि मंजूरमप्र में गेहूं की सरकारी खरीद अब 28 मई तकPF क्लेम के लंबे इंतजार से छुटकारा! UPI PIN डालते ही खाते में आएगा पैसा, EPFO की नई सुविधा जल्ददोपहिया बाजार में बड़ा उछाल या धीमी रफ्तार? ICRA ने FY27 को लेकर किया चौंकाने वाला अनुमानPM Modi-Meloni ‘Melody’ ट्रेंड का असर, Parle Industries 5% उछला लेकिन सच्चाई कुछ और!Q4 Results: बीएलएस इंटरनेशनल का मुनाफा 28.7% उछला, शेयर में 2.5% से ज्यादा की तेजीRupee Fall: रुपये पर बढ़ा दबाव, 100 प्रति डॉलर पहुंचने की चर्चा तेजभारत में ग्रीन एनर्जी का बूम, 500 GW लक्ष्य से बदलेगा रियल एस्टेट का पूरा नक्शा

Closing Bell: सेंसेक्स ने छुआ 70 हजार का आंकड़ा, 103 अंक ऊपर बंद हुआ; PSB शेयर चमके

Advertisement

NSE के निफ्टी में भी 27.70 अंक की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,997.10 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- December 11, 2023 | 4:52 PM IST
Sensex scales mount 70K, ends 103pts up; broader indices outrun, PSBs shine

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को कुछ चुनिंदा बैंकिंग, मेटल और IT शेयरों में तेजी के दम पर घरेलू बेंचमार्क सूचकांक नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 103 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 28 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। व्यापक बाजारों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी उछला, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़ा।

सेंसेक्स ने छुआ नया शिखर

सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में पहली बार 70,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 21,000 के स्तर के पार पहुंचा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा चालू वित्त वर्ष में वृद्धि पूर्वानुमान बढ़ाने और नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे।

Also read: फेड ने दरें घटा दीं तो लंबी चलेगी चांदी की दौड़, निवेशकों को भी रहना चाहिए तैयार

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 102.93 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 69,928.53 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 69,782.48 और 70,057.83 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 27.70 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,997.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 20,923.70 और 21,026.10 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.04 फीसदी चढ़ गए।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HUL, मारुति और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एक्सिस बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.26 फीसदी गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में जर्मनी का डीएएक्स अपरिवर्तित रहा जबकि फ्रांस का सीएसी-40 लाभ में और लंदन का एफटीएसई नुकसान में रहा।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement