facebookmetapixel
Advertisement
टाटा ग्रुप की शिपबिल्डिंग सेक्टर में एंट्री की तैयारी, केरल में ₹10,000 करोड़ निवेश का प्रस्तावCAFE नियमों में बदलाव पर टाटा मोटर्स की आपत्ति, कहा- क्रेडिट सिस्टम से स्वच्छ तकनीक में निवेश होगा कमजोरऑटो इंडस्ट्री ने Q1FY27 में रचा इतिहास, यात्री वाहन से लेकर निर्यात तक रिकॉर्ड बिक्रीMidcap-Smallcap Funds में लौटी रौनक: क्या अभी पैसा लगाना सही होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए पसंदीदा सेक्टर्सCabinet Decision: ओडिशा-झारखंड को रेलवे का बड़ा तोहफा, ₹3,907 करोड़ की दो परियोजनाएं मंजूरहल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरू

छोटे व मझोले शहरों में क्रेडिट कार्ड का बढ़ रहा उपयोग, UPI ने दी रफ्तार 

Advertisement

एसबीआई कार्ड के आंकड़ों के अनुसार लगभग 77 प्रतिशत यूपीआई-सक्रिय क्रेडिट कार्ड ग्राहक और लगभग 81 प्रतिशत यूपीआई-क्रेडिट खर्च मझोले और छोटे शहरों से होते हैं

Last Updated- May 19, 2026 | 10:39 PM IST
Credit Card

भारत में क्रेडिट कार्ड का उपयोग महानगरों के परे भी तेजी से बढ़ रहा है। एसबीआई कार्ड की रिपोर्ट के अनुसार क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़ती आय, डिजिटल जागरूकता में सुधार और भुगतान अवसंरचना के विस्तार के साथ-साथ यूपीआई के साथ रुपे क्रेडिट कार्ड के एकीकरण के कारण बढ़ा है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2026 में ईएमआई से संबंधित खर्चों में पिछले वर्ष की तुलना में दो अंकों की वृद्धि देखी गई है।

यूपीआई के साथ रुपे क्रेडिट कार्ड का एकीकरण इस प्रवृत्ति को और गति दे रहा है। लिहाजा छोटे शहरों के ग्राहक भी अपने रोजमर्रा के खर्चों के साथ छोटी-मोटी खरीदारी के लिए भी आसानी से क्रेडिट का उपयोग कर सकते हैं। एसबीआई कार्ड के आंकड़ों के अनुसार लगभग 77 प्रतिशत यूपीआई-सक्रिय क्रेडिट कार्ड ग्राहक और लगभग 81 प्रतिशत यूपीआई-क्रेडिट खर्च मझोले और छोटे शहरों से होते हैं।

यह उभरते बाजारों में डिजिटल क्रेडिट को तेजी से अपनाने को दर्शाता है और वित्तीय समावेशन में क्रेडिट कार्ड की भूमिका को मजबूत करता है। भारत के दूसरे सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता और सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी ने कहा कि पिछले एक दशक में बढ़ती आय, बढ़ते शहरीकरण और महत्त्वाकांक्षी मध्यम वर्ग के कारण लोगों के खर्च करने के तरीके और स्थान में बदलाव आया है। वित्त वर्ष 2026 में लगभग 11.86 करोड़ क्रेडिट कार्ड प्रचलन में थे और क्रेडिट कार्ड से 23.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ। इससे पता चलता है कि क्रेडिट कार्ड प्रणाली विस्तार से उपयोग की ओर स्पष्ट रूप से बढ़ रही है।

एसबीआई कार्ड के वित्त वर्ष 2026 के आंकड़ों के अनुसार खुदरा खर्च 3.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ऑनलाइन खर्च का खुदरा खर्च में लगभग 62.5 प्रतिशत योगदान रहा, जो गैर-विवेकाधीन और विवेकाधीन दोनों श्रेणियों में डिजिटल-प्रथम उपभोग की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है।

एसबीआई कार्ड की एमडी व सीईओ सलिला पांडे ने कहा, ‘बढ़ती आय व आकांक्षाएं, प्रगतिशील नीतियां, डिजिटलीकरण और बढ़ता भुगतान ढांचा क्रेडिट कार्ड लेनदेन को नया रूप दे रहे हैं। ग्राहक तेजी से अनुभवों, जीवनशैली से प्रेरित खरीदारी और निर्बाध दैनिक लेनदेन की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement