facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

Gold, Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, चांदी के भाव पड़े नरम; चेक करें आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,59,550, जबकि चांदी के भाव ₹2,75,850 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- May 19, 2026 | 9:47 AM IST
Gold and Silver Price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेज शुरुआत के बाद गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate Today: सोने के वायदा भाव में मंगलवार (19 मई) को तेजी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,59,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,75,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेज शुरुआत के बाद गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 589 रुपये की तेजी के साथ 1,59,899 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,401 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 150 रुपये की तेजी के साथ 1,59,551 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,851 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,161 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 380 रुपये की गिरावट के साथ 2,76,271 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,76,651 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 800 रुपये की गिरावट के साथ 2,75,851 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,76,272 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,75,221 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,570.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,558 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,553.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 78.05 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.44 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.49 डॉलर की गिरावट के साथ 76.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,59,899 1,59,401 1,59,551
चांदी 2,76,271 2,76,651 2,75,851
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,570.60 4,558 4,553.90
चांदी 78.05 77.44 76.95

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement