facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान

ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस को IPO के लिए सेबी की मंजूरी मिली

Advertisement

Aadhar Housing Finance IPO: प्रस्तावित निर्गम के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 4,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश भी शामिल है।

Last Updated- April 08, 2024 | 5:06 PM IST

Aadhar Housing Finance IPO: वैश्विक निवेश फर्म ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक ने सोमवार को एक अपडेट के जरिये यह जानकारी दी।

आईपीओ दस्तावेजों (DRHP) के अनुसार, प्रस्तावित निर्गम के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 4,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल है।

ओएफएस में ब्लैकस्टोन ग्रुप इंक की सहायक इकाई प्रवर्तक बीसीपी टोपको-7 पीटीई लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। इस समय बीसीपी टोपको के पास आधार हाउसिंग फाइनेंस में 98.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Also read: Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई पर, पहली बार भारत का MCap 400 लाख करोड़ रुपये के पार

आधार हाउसिंग फाइनेंस ने फरवरी में आईपीओ लाने के लिए आवेदन किया था, और उसे पांच अप्रैल को सेबी से निष्कर्ष पत्र मिला। बाजार नियामक के निष्कर्ष का अर्थ है कि कंपनी आईपीओ लाने के लिए आगे बढ़ सकती है।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 5:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement