facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Bajaj Finance के शेयर में आ सकती है जबरदस्त तेजी! मिल रहा 9500+ तक जाने का इशारा

Advertisement

पिछले पांच हफ्तों से शेयर एक दायरे में फंसा था, लेकिन अब वह इस रेंज से बाहर निकलकर तेजी दिखा रहा है। इसका मतलब है कि शेयर में आगे भी बढ़त जारी रह सकती है।

Last Updated- March 19, 2025 | 5:48 PM IST
Bajaj Finance

एक्सिस सिक्योरिटीज ने बजाज फाइनेंस के शेयर को लेकर तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) के आधार पर मजबूत तेजी के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज फाइनेंस का शेयर 8680 रुपये के ऊपर निकल गया है। पिछले पांच हफ्तों से शेयर एक दायरे में फंसा था, लेकिन अब वह इस रेंज से बाहर निकलकर तेजी दिखा रहा है। इसका मतलब है कि शेयर में आगे भी बढ़त जारी रह सकती है।

मजबूत सपोर्ट और तकनीकी संकेत

शेयर फिलहाल 6451 से 8739 के रैली का 23% फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर 8214 के ऊपर मजबूती से टिके हुए हैं। यह स्तर शेयर के लिए मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है। साथ ही, शेयर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (20-डे, 50-डे, 100-डे और 200-डे) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो साफ तौर पर तेजी का रुझान दिखाता है। आसान भाषा में कहें तो शेयर अभी 8214 रुपये के ऊपर टिके हुए हैं, जो इसके लिए एक मजबूत सपोर्ट है। इसके अलावा, शेयर अपने सभी जरूरी एवरेज प्राइस (20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन) से ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह दिखाता है कि शेयर में तेजी बनी हुई है।

नए अपट्रेंड के संकेत

इसके अलावा, शेयर ने अपने डेली चार्ट पर अपर बोलिंजर बैंड को भी ब्रेक किया है, जो बताता है कि अब एक नया अपट्रेंड शुरू हो रहा है। RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) इंडिकेटर भी अपने रेफरेंस लाइन के ऊपर आ गया है, जिससे BUY सिग्नल बन रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्रेकआउट के बाद बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी की उम्मीद है। टारगेट लेवल 9520 रुपये और 9685 रुपये तय किए गए हैं। आज BSE पर शेयर का भाव 8,693.25 रुपये पर बंद हुआ है। अपर टारगेट लेवल (9685 रुपये) को देखें तो यह 11% का रिटर्न दे सकता है।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement