अमेरिकी बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद एशियाई बाजार के सूचकांक भी लाल निशान पर गिरावट के साथ खुले।
हैंग सेंग 111 अंकों की गिरावट लेकर 12,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 229 अंकों की कमजोरी लेकर 7205 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 11 अंकों की तेजी लेकर 4649 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 7 अंक लुढ़क कर 1512 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सिओल कम्पोजिट सूचकांक महज 4 अंक की कमजोरी लेकर 1054 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, और शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 8 अंक लुढ़क कर 2213 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।