facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Adani Power की NCDs के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना, शेयरों में तेजी

Advertisement

Adani Power 28 अक्टूबर, 2024 को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) के नतीजे भी घोषित करेगी।

Last Updated- October 24, 2024 | 10:21 AM IST
Adani Power Share price

पावर और एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी, अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power) ने घोषणा की है कि उसका निदेशक मंडल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार करेगा। कंपनी ने बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 को देर शाम स्टॉक एक्सचेंज में एक नियामकीय फाइलिंग के माध्यम से शेयर बाजार को इसकी सूचना दी।

Adani Power की पब्लिक इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट से फंड जुटाने की योजना

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा, “इस फंड जुटाने की योजना पर चर्चा 28 अक्टूबर 2024 को होने वाली आगामी बोर्ड बैठक के दौरान की जाएगी। प्रस्तावित फंड को सार्वजनिक निर्गम या प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से, एक या अधिक किस्तों में जुटाया जा सकता है।”

अदाणी पावर ने कहा कि फंड की यह कवायद आवश्यक नियामक और अन्य मंजूरियों के अधीन होगी। हालांकि कंपनी ने फंड के उपयोग या किस्तें जारी करने की समयसीमा को लेकर कोई और जानकारी साझा नहीं की है।

Also read: Waaree Energies IPO: शेयर अलॉटमेंट आज, ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेटस; रिकॉर्ड तोड़ 97.34 लाख आवेदनों के साथ बना नया कीर्तिमान

बोर्ड बैठक में Adani Power जारी करेगी Q2 रिजल्ट

कंपनी 28 अक्टूबर, 2024 को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) के नतीजे भी घोषित करेगी। जून 2024 को समाप्त तिमाही में, पावर और एनर्जी कंपनी ने सालाना आधार (YoY) पर 55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,913 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 8,759 करोड़ रुपये था।

Adani Power के शेयरों में तेजी

फंड जुटाने की घोषणा के बाद, आज सुबह 9: 55 बजे BSE पर, अदाणी पावर लिमिटेड के शेयर 2.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 601 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले साल शेयर में 86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और इसने पिछले पांच वर्षों में अपने निवेशकों को 800 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement