facebookmetapixel
Advertisement
19 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है मॉनसून की वापसी, इस सीजन में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिशRBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, क्या अक्टूबर में बढ़ेगी लोन EMI?Jio-Airtel और Vi में क्यों छिड़ी नई जंग? क्या है MNP विवाद, जिसकी जांच कर रहा है TRAINSE IPO: कमाई घटी लेकिन वैल्यूएशन 43 गुना; निवेश से पहले समझें ये 5 जरूरी बातेंअमेरिका में पढ़ने का देख रहे हैं सपना? OPT फीस बढ़ाने वाला प्रस्ताव आगे बढ़ा, यहां समझें पूरा मामलाGold Price: गणेश चतुर्थी के दिन गिरा सोने का भाव, चांदी भी ₹4000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें ताजा रेट्सअब सिर्फ ‘Hello’ लिखकर जानें PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस, EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप पर नई सुविधाअमेरिका से लेकर जापान तक… क्यों टूटे शेयर बाजार? मगंलवार को भारतीय बाजारों पर रहेगी नजरभारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू, 2030 तक 50 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्यअगस्त में महंगाई का झटका: खुदरा दर बढ़कर 4.82% पर, खाने-पीने की चीजें हुई महंगी

दूसरे हफ्ते अदाणी समूह के शेयरों में तेजी, mcap में 75,263 करोड़ रुपये जोड़े

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 7:27 PM IST
Adani Group

अमेरिकी कंपनी GQG की तरफ से निवेश के चलते अदाणी समूह के शेयरों ने लगातार दूसरे हफ्ते बाजार कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की।

समूह की 10 कंपनियों के शेयरों ने बाजार पूंजीकरण में 75,263 करोड़ रुपये जोड़े और इस हफ्ते कुल बाजार पूंजीकरण (mcap) 9.3 लाख करोड़ रुपये रहा।

हालांकि पिछले दो कारोबारी सत्र में बाजार में कमजोरी के बीच अदाणी एंटरप्राइजेज समेत कुछ कंपनियों के कुछ लाभ गंवाने के बावजूद ऐसा हुआ।

पिछले एक पखवाड़े में अदाणी समूह की कंपनियों ने बाजार कीमत में 2.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े हैं।

आला फंड मैनेजर राजीव जैन की अगुआई वाली GQG की तरफ से समूह की चार कंपनियों के 1.9 अरब डॉलर की शेयर खरीद अदाणी प्रवर्तकों से किए जाने के बाद कर्ज के उच्चस्तर को लेकर चिंता कम हुई। इसके अलावा प्रवर्तकों ने गिरवी शेयर छुड़ाए, जिससे भी सेंटिमेंट सुधारने में मदद मिली।

हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी को जारी रिपोर्ट के बाद समूह ने बाजार पूंजीकरण में 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की थी।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement