facebookmetapixel
Advertisement
31 अगस्त तक कर लें ये काम, वरना बढ़ सकती है परेशानी! LPG, ITR और Axis Bank से जुड़े बड़े अपडेटकार खरीदना हुआ मुश्किल: 5 साल में वैरिएंट 56% बढ़े, एक फीचर के लिए ₹75,000 तक ज्यादा खर्चफ्रिज-टीवी भी 30 मिनट में? क्विक कॉमर्स अब बड़े सामान की डिलीवरी में उतरने की तैयारी मेंभारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी का रास्ता होगा महंगा? H-1B पर $103,265 फीस का प्रस्ताव, जानें किसे देना होगा पैसासरकारी स्कूल और अस्पताल क्यों बने पर्सनल लोन कंपनियों का नया बाजार8% ग्रोथ से 2047 तक $55 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: पूर्व CEAसोना, बिटकॉइन या भारतीय शेयर? बढ़ते अमेरिकी कर्ज के बीच पैसा कहां जा रहा हैबैंकिंग शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज का बढ़ा भरोसा; SBI, ICICI Bank समेत इन शेयरों पर लगाया दांव6 महीने में 77% उछला ये डिफेंस शेयर, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, कहा – खरीदें, 20% रिटर्न संभव!Shankesh Jewellers IPO Listing: कमजोर GMP के बावजूद आईपीओ का शानदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 11% प्रीमियम

आज इन स्टॉक्स में देखने को मिल सकता है एक्शन

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:32 AM IST
Share market today

वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेतों के बीच बुधवार यानी 14 दिसम्बर को घरेलू बाजार तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली है और ये 62700 के पार कारोबार कर रहा है। Nifty में भी 50 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत हुई, और यह 18650 के ऊपर बना हुआ है।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो आज फेडरल रिजर्व (Federal Reserves) ब्याज दरों का ऐलान करेगा। महंगाई का डेटा सामने आने के बाद डाओ जोन्स 103 अंकों पर सिमट गया। नैस्डैक में 1.01 फीसदी और S&P 500 में 0.73 फीसदी की तेजी रही।

इस बीच, घरेलू बाजार में उन शेयरों की बात करते हैं जिनमें आज कुछ हलचल देखने को मिल सकती है :

Paytm:

बोर्ड ने 850 करोड़ रुपये के बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी810 रुपये प्रति शेयर की अधिकतम कीमत पर बायबैक की कवायद करेगी। बायबैक की अवधि पूरी होने तक, कंपनी ने कहा कि प्रबंधन शेयरों की बिक्री में भाग नहीं लेगा।

YES Bank:

बैंक कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) और एडवेंट इंटरनेशनल (Advent International) को जारी करेगा शेयर-वारंट।

Vedanta:

वेदांता ग्रुप ने भारतीय सेमी-कंडक्टर और ग्लास डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए जापान की 30 टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ से डील की। समझौते पर पिछले सप्ताह टोक्यो, जापान में आयोजित वेदांता-अवांस्ट्रेट बिजनेस पार्टनर्स समिट 2022 में साइन किए गए थे।

Tata Motors:

कंपनी ने कमर्शियल गाड़ियों के 2% दाम बढ़ाने का किया ऐलान। यह इस साल कमर्शियल सेगमेंट में कंपनी की तीसरी कीमत वृद्धि है और यह सभी वाहनों पर लागू होगी।

SBI:

बैंक ने घरेलू खुदरा सावधि जमा (Domestic Retail Term Deposits) और घरेलू थोक सावधि जमा (Domestic Bulk Term Deposits) पर ब्याज दरों में 15-100 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी की।

Stocks in F&O ban:

14 दिसम्बर को BHEL, Delta Corporation और GNFC बैन पीरियड में

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement