facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियमAadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुक

600% डिविडेंड का ऐलान, Bajaj Group की कंपनी देगी डबल कैश रिवॉर्ड, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

महाराष्ट्र स्कूटर्स ने शेयरहोल्डर्स को दिया डबल डिविडेंड का तोहफा

Last Updated- April 23, 2025 | 4:57 PM IST
Bajaj Group eyes healthcare venture, announces expansion plans बजाज ग्रुप की नजर स्वास्थ्य सेवा उद्यम पर, किया विस्तार योजनाओं का ऐलान

Bajaj Group की कंपनी महाराष्ट्र स्कूटर्स ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड, दोनों का ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने हर शेयर पर 30 रुपये का फाइनल डिविडेंड (300%) और 30 रुपये का स्पेशल डिविडेंड (300%) देने की सिफारिश की है। इस तरह, एक शेयर पर कुल 60 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

AGM में होगी मंजूरी, रिकॉर्ड डेट तय

महाराष्ट्र स्कूटर्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने यह प्रस्ताव पास किया है, जिसे अब शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के लिए कंपनी की AGM में रखा जाएगा। AGM में वोटिंग के बाद ही इन डिविडेंड्स का भुगतान होगा। कंपनी ने यह भी बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 तय की गई है। यानी जो निवेशक इस तारीख को कंपनी के शेयर होल्ड कर रहे होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने बताया है कि योग्य निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान 27 या 28 जुलाई 2025 को किया जाएगा।

ALSO READ: फरवरी में BSE 500 कंपनी ने दिया ₹17.50 का डिविडेंड, अब 5 मई को होगा अंतिम डिविडेंड का ऐलान!

कौन है महाराष्ट्र स्कूटर्स?

महाराष्ट्र स्कूटर्स, Bajaj Holdings and Investment Limited (BHIL) की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी मैन्युफैक्चरिंग और इन्वेस्टमेंट सेक्टर में काम करती है और BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा भी है।

डिविडेंड देने का इतिहास भी शानदार

महाराष्ट्र स्कूटर्स पहले भी अपने निवेशकों को बड़ा डिविडेंड देती रही है। साल 2024 में कंपनी ने दो बार में कुल 170 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। 2023 में भी कंपनी ने 170 रुपये का डिविडेंड दिया था, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 180 रुपये रहा।

ALSO READ: 10 लाख से महंगे हैंडबैग-घड़ी-जूते पर लगेगा 1% TCS, सरकार ने लक्जरी खर्च पर कसी लगाम

शेयर में जबरदस्त उछाल

डिविडेंड की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई। बुधवार 23 अप्रैल को, महाराष्ट्र स्कूटर्स का शेयर 7% चढ़कर 12,263 रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement