facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

49% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 6 Midcap & Smallcap Stocks, ब्रोकरेज ने दी BUY की हरी झंडी

Advertisement

ब्रोकरेज हाउस ने 6 Midcap और Smallcap स्टॉक्स को 12 महीने में बढ़त के लिए चुना है।

Last Updated- June 06, 2025 | 9:43 AM IST
Markets need time to recalibrate to new STT regime: Pankaj Pandey

शेयर बाजार में हाल की तेजी के बीच अब ब्रोकरेज हाउस मिडकैप और कंज्यूमर सेगमेंट की कंपनियों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। मिराए एसेट शेयरखान ने 5 जून 2025 को जारी अपनी ताज़ा रिपोर्ट में Finolex Cables और Mrs. Bectors Food Specialities जैसे स्टॉक्स को लेकर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। रिपोर्ट में कुल 6 कंपनियों को शामिल किया गया है, जिनमें सभी पर BUY की सिफारिश है और 12 महीने की समयसीमा में 14% से लेकर 49% तक के रिटर्न की उम्मीद जताई गई है।

Finolex Cables पर भरोसा बरकरार

Finolex Cables के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की मौजूदा स्थिति मजबूत है और आगे का आउटलुक भी बेहतर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज ने इसे BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹1,250 रखा है, जो मौजूदा कीमत ₹966 के मुकाबले 29% की संभावित बढ़त दिखाता है।

Mrs. Bectors: H2 से चमक सकती है किस्मत

Mrs. Bectors Food Specialities के मार्च तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। हालांकि ब्रोकरेज को भरोसा है कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (H2) में कंपनी का प्रदर्शन और बेहतर होगा। इसी उम्मीद के साथ शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है और ₹1,766 का टारगेट दिया गया है जो मौजूदा कीमत ₹1,442 के मुकाबले 22% की संभावित बढ़त दिखाता है।

Also Read: क्या सीमित दायरे में अटक गया है बाजार, रेंज-बाउंड मार्केट में कैसे करें ट्रेडिंग और निवेश? जानिए एक्सपर्ट की टिप्स

इन शेयरों में भी दिख रही बड़ी संभावनाएं

रिपोर्ट में जिन अन्य कंपनियों को शामिल किया गया है, वे हैं:

  • Amber Enterprises: मौजूदा कीमत ₹6,240 है, जबकि टारगेट ₹8,142 तय किया गया है। यानी 30% तक की तेजी की गुंजाइश है।
  • Federal Bank: ₹210 के भाव पर ट्रेड कर रहा है और टारगेट ₹240 रखा गया है, जिससे 14% का अपसाइड बनता है।
  • Ashok Leyland: ₹235 के मौजूदा भाव पर यह स्टॉक है और इसका टारगेट ₹285 तय किया गया है। यानी 21% की संभावित बढ़त।
  • LTTS (L&T Technology Services): यह शेयर ₹4,356 पर मिल रहा है और रिपोर्ट में इसका टारगेट ₹6,500 दिया गया है। यानी 49% तक का रिटर्न संभव।

Also Read: 5 साल में 18,600% का तगड़ा रिटर्न, अब हर 2 शेयर पर 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी; फायदे उठाने का आज आखिरी मौका

12 महीने या उससे ज़्यादा की समयसीमा रखें

ब्रोकरेज हाउस की राय है कि ये स्टॉक्स मध्यम से लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बढ़िया हैं। बाजार में जोश और स्थिरता के बीच इन कंपनियों में मजबूत आउटलुक और ग्रोथ की संभावनाएं दिख रही हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - June 6, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement