बाजार

L&T पर 3 ब्रोकरेज बुलिश, ₹4,200 तक के टारगेट के साथ दी BUY रेटिंग – मजबूत ऑर्डर बनी वजह

L&T share: Q1FY26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, ऑर्डर इनफ्लो और रेवेन्यू में दमदार ग्रोथ के चलते ब्रोकरेज हाउस L&T को दे रहे हैं BUY रेटिंग।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 30, 2025 | 3:18 PM IST

भारत की दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में तेज़ी, और लगातार बढ़ती प्रोजेक्ट पाइपलाइन इसे लंबी अवधि के लिए निवेश के लिहाज़ से आकर्षक बना रहा है। इस पर मोतीलाल ओसवाल, एंटीक ब्रोकिंग और नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज जैसी तीन बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी रिपोर्ट जारी की है और सभी ने इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है। कंपनियों ने L&T का शेयर ₹4,200 तक पहुंचने का अनुमान जताया है, जो इसके वर्तमान शेयर मूल्य से लगभग 20% तक की बढ़त दिखाता है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट

रेटिंग: BUY
CMP: ₹3,496
टारगेट प्राइस (TP): ₹4,200
अपसाइड: +20%

L&T का Q1FY26 प्रदर्शन मोतीलाल ओसवाल की उम्मीदों से बेहतर रहा। कंपनी ने ₹766 अरब के ऑर्डर हासिल किए, जो ब्रोकरेज के अनुमान ₹631 अरब से कहीं अधिक थे। ये ऑर्डर मुख्य रूप से एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट से आए हैं। वो भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से। रिवेन्यू में 19% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अनुमान 13% का था।

Net Working Capital घटकर सिर्फ 10.1% रह गया है और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) बढ़कर 17% तक पहुंच गया है, जो वित्तीय मजबूती को दर्शाता है। कंपनी की ऑर्डर पाइपलाइन भी बेहद मजबूत दिख रही है। अगले 9 महीनों के लिए ₹15 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स संभावित हैं, जो कि सालाना आधार पर 65% की बढ़त है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अगर L&T ऐतिहासिक 20–25% हिट रेट कायम रखती है, तो FY26 में ऑर्डर इनफ्लो उसके मौजूदा 10% वृद्धि गाइडेंस से कहीं ज्यादा हो सकता है।

हालांकि, कोर E&C बिजनेस के EBITDA मार्जिन में इस तिमाही कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ पोटेंशियल को देखते हुए ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹4,100 से बढ़ाकर ₹4,200 कर दिया है और “Buy” की रेटिंग बरकरार रखी है।

Also Read | MCX Stock Split: 1 अगस्त को हो सकता है बड़ा ऐलान, सस्ते में मिलेगा शेयर खरीदने का मौका

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की रिपोर्ट

रेटिंग: BUY
CMP: ₹3,321
टारगेट प्राइस (TP): ₹4,000
अपसाइड: +20%

एंटीक ब्रोकरेज का कहना है कि L&T का कामकाज इस तिमाही में उम्मीद के मुताबिक रहा। कंपनी के प्रोजेक्ट और मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट ने 19% की सालाना बढ़त दिखाई, जो अच्छा प्रदर्शन है। कोर बिजनेस का मार्जिन 7.6% पर स्थिर रहा, लेकिन सर्विस सेगमेंट में थोड़ी कमजोरी दिखी। इसका मार्जिन 1.7% गिरकर 15.8% रह गया।

सर्विस सेगमेंट के कमजोर मार्जिन की वजह से ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 की कमाई के अनुमान 11–13% तक घटा दिए हैं। हालांकि, सरकार की बड़ी योजनाएं जैसे नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) और गति शक्ति प्रोजेक्ट, L&T के लिए आगे चलकर फायदेमंद हो सकते हैं। इसी उम्मीद में एंटीक ने कंपनी के शेयर पर “BUY” यानी खरीदारी की सलाह कायम रखी है।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट

रेटिंग: BUY
CMP: ₹3,488
टारगेट प्राइस (TP): ₹4,200
अपसाइड: +20%

नुवामा ब्रोकरेज के अनुसार, L&T ने Q1FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी के कोर ऑर्डर इनफ्लो में 41% और रेवेन्यू में 19% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि मार्जिन लगभग 7.6% पर स्थिर रहा, लेकिन इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय एनर्जी प्रोजेक्ट्स का तेज़ी से पूरा होना रहा।

मैनेजमेंट ने FY26 के लिए 10% ऑर्डर इनफ्लो और 15% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान पहले की तरह बरकरार रखा है। फिलहाल कंपनी के पास ₹6.13 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक है, जो FY25 के रेवेन्यू का करीब 3.3 गुना है और इसमें 46% ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।

नुवामा का मानना है कि कंपनी के पास लंबी अवधि की मजबूत ग्रोथ की संभावना है। इसी भरोसे पर उन्होंने शेयर का टारगेट प्राइस ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,200 कर दिया है।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

First Published : July 30, 2025 | 3:18 PM IST