facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अयोध्या राम मंदिर प्रांगण में बनेगा भव्य वैक्स म्यूजियम, रामायण के 50 पात्रों के बनेंगे मोम के पुतले

Advertisement

दिपावली से श्रध्दालुओं के लिए खुलने वाले इस वैक्स म्यूजियम पर अब तक ₹7.5 करोड़ खर्च हो चुके हैं

Last Updated- August 25, 2025 | 8:44 PM IST
Ram Mandir
प्रतीकात्मक तस्वीर

साल दर साल दीप जलाने में विश्व रिकॉर्ड बना रहे उत्तर प्रदेश के अयोध्या मे होने वाले दीपोसव में इस बार रामनगरी को वैक्स म्यूजियम का तोहफा मिलेगा। योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से हर साल दीपावली पर आयोजित किए जा रहे दीपोत्सव में इस बार भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु व पर्यटकों के लिए लोकार्पित किया जाएगा। यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है। इस म्यूजियम में भगवान श्रीराम सहित रामायण के करीब 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगे, जो न केवल श्रद्धालुओं बल्कि पर्यटकों को भी इतिहास और संस्कृति का जीवंत अनुभव प्रदान करेंगे। इस परियोजना पर अब तक करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
गौरतलब है कि योगी सरकार ने अयोध्या को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत की है। राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वैक्स म्यूजियम के निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि यह रामायण के मूल्यों और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।
परिक्रमा मार्ग पर बन रहा यह वैक्स म्यूजियम आधुनिक तकनीक और कला का अनूठा संगम होगा। इस 10 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैले  म्यूजियम में प्रवेश करते ही पहले राम का मंदिर मिलेगा। अंदर रामायण के 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, जटायु जैसे पात्र शामिल होंगे। इन पुतलों को बनाने में महाराष्ट्र की एक संस्था केरल के विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही हैं, ताकि पात्रों के हाव-भाव, वेशभूषा और ऐतिहासिक संदर्भों को पूरी तरह से जीवंत किया जा सके।
म्यूजियम में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को भी दृश्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, जैसे राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम-सेतु निर्माण। इसके अलावा, म्यूजियम में आधुनिक तकनीकों जैसे ऑडियो-विजुअल प्रभाव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले का भी उपयोग किया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा।
यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर संचालित है। अब तक इस परियोजना पर करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। म्यूजियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे दीपोत्सव 2025 के अवसर पर जनता के लिए खोलने की योजना है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया इसके निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैक्स म्यूजियम के बनने से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम मिलेगा। यह म्यूजियम न केवल धार्मिक पर्यटकों के लिए, बल्कि इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण होगा। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण, सरयू नदी के घाटों का सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास भी तेजी से हो रहा है।

सेंटर फॉर सोशल ऐंड इकनॉमिक प्रोग्रेस की रिपोर्ट में खुलासा, देश में तांबे की भारी कमी का खतरा

सरकारी खरीद ने किया 15 लाख करोड़ का आंकड़ा पार, Government e Marketplace से हुआ छोटे कारोबारियों को फायदा

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement