facebookmetapixel
Advertisement
जून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

Twitter ने मेरा खाता हैकिंग की वजह से सस्पेंड किया: कांतारा के अभिनेता किशोर कुमार

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 1:18 PM IST
Kishore Kumar G twitter suspended

‘कांतारा’ फिल्म के अभिनेता किशोर कुमार जी ने कहा है कि ट्विटर ने उनका खाता हैकिंग के कारण निलंबित किया है, ना कि उनकी पोस्ट के कारण। उन्होंने बताया कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने वादा किया है कि जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर पोस्ट कर इस भ्रांति को दूर किया कि उनका ट्विटर पेज क्यों निलंबित किया गया। उनका इंस्टाग्राम खाता सत्यापित नहीं है और उसके लगभग 44,000 फॉलोवर हैं। अभिनेता का ट्विटर खाता ढूंढने पर ”खाता निलंबित।

ट्विटर उन खातों को निलंबित कर देता है, जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं” संदेश दिख रहा है। अभिनेता (48) ने ट्विटर की तरफ से भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए पुष्टि की है कि अपना ईमेल आईडी बदलने का उनका निवेदन ट्विटर को मिल गया है।

किशोर के अनुसार, उनका ट्विटर खाता 20 दिसंबर 2022 को हैक हो गया था। उन्होंने बुधवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ”मेरा ट्विटर खाता निलंबित किए जाने के संबंध में फैली गैरजरूरी भ्रांतियों को दूर करने के लिए। मेरा ट्विटर खाता मेरी किसी पोस्ट की वजह से निलंबित नहीं किया गया था।”

 

 

उन्होंने आगे कहा, ”मुझे पता चला है कि यह 20 दिसंबर, 2022 को हुई हैकिंग की वजह से हुआ है। ट्विटर ने जरूरी कार्रवाई का वादा किया है।” ट्विटर ने एक ईमेल में कहा, ”आपकी तरफ से पुष्टि होने पर हम आपके द्वारा भेजी गई जानकारी की समीक्षा करेंगे और जल्द से जल्द कार्यवाही करेंगे।”

स्क्रीनशॉट के अनुसार, बाद में ट्विटर ने किशोर का ईमेल बदल दिया। मेल में ट्विटर ने दोहराया कि वह ”मंच के नियम तोड़ने या सेवा नियमों के उल्लंघन पर खातों को निलंबित करता है। इसके अलावा बार-बार उल्लंघन करने पर खाता स्थायी रूप से निलंबित भी किया जा सकता है।”

‘शी’ और ‘द फैमिली मैन-1’ जैसी वेब सीरीज में काम कर चुके किशोर ने पिछले साल रिलीज हुई हिट कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ में ईमानदार वन अधिकारी मुरलीधर की भूमिका निभाई थी। मुखर और सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता फेसबुक पर भी सक्रिय हैं और वहां उनके करीब 66,000 फॉलोवर हैं। यह खाता भी सत्यापित नहीं है।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement