facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

NTA की परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने प्रक्रियाओं की नए सिरे से समीक्षा के दिए निर्देश

Advertisement

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एनटीए को परीक्षा प्रक्रियाओं का ऑडिट करने, कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने और व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं

Last Updated- August 17, 2026 | 10:13 PM IST
Union Education Minister Pralhad Joshi
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी | फोटो क्रेडिट: PTI

केंद्र सरकार ने प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को अपनी व्यवस्था में व्यापक सुधार करने, परीक्षा प्रक्रियाओं की नए सिरे से समीक्ष करने और तय प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। यह कदम हाल के परीक्षा संबंधी मुद्दों के चलते एजेंसी पर जारी जांच के बीच उठाया गया है। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एनटीए द्वारा किए जा रहे कामों की समीक्षा की। शिक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘मंत्री ने परीक्षाओं के दौरान कड़े प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता बरतने, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी व्यवस्था करने की सख्त हिदायत दी और इनकी समीक्षा के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्तर पर ढील न बरती जाए।’

उन्होंने एजेंसी से सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का गहन ऑडिट कराने और सुधार के लिए उठाए गए किए गए कामों का पूर्ण  विवरण प्रस्तुत करने को भी कहा।

जोशी ने पिछले महीने पूर्व मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला था। परीक्षा प्रणाली में खामियों को लेकर देश भर में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रधान को पद छोड़ना पड़ा था।

एजेंसी ने मंत्री को बताया कि 50 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया गया है और विशिष्ट कार्यों के लिए पेशेवरों की भर्ती की जा रही है। मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी और परीक्षा सुरक्षा, अनुसंधान और विकास तथा साइकोमेट्रिक्स के लिए महाप्रबंधक-स्तरीय पदों सहित दस नए शीर्ष पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है। एनटीए साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स, प्रश्न-पत्र डिजाइन और अन्य विशिष्ट कामों के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी साथ जोड़ रहा है। 

नीट-यूजी 2026 में प्रश्न-पत्र लीक होने के आरोपों के कारण एनटीए को भारी विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था। इन आरोपों के चलते यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी और इसे दोबारा कराया गया। यही नहीं, इसी वर्ष जून में यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर भी एनटीए को सवालों का सामना करना पड़ा था।

Advertisement
First Published - August 17, 2026 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement