facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

CBSE Board Exams: 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 42 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Advertisement

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 10वीं कक्षा के कुल 24.12 लाख छात्र 84 विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि 17.88 लाख से अधिक छात्र 120 विषयों में 12वीं कक्षा की परीक्षा देंगे।

Last Updated- February 15, 2025 | 3:16 PM IST
CBSE Board Exam: 10th, 12th board exams begin, more than 42 lakh students will appear

CBSE Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को शुरू हो गईं तथा देश-विदेश में 7,800 से अधिक केंद्रों पर 42 लाख से अधिक छात्र इसमें शामिल होंगे। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 10वीं कक्षा के कुल 24.12 लाख छात्र 84 विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि 17.88 लाख से अधिक छात्र 120 विषयों में 12वीं कक्षा की परीक्षा देंगे। परीक्षाएं भारत में 7,842 केंद्रों और विदेशों में 26 केंद्रों पर हो रही हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन, कक्षा 10 के छात्रों ने अंग्रेजी (संचार) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) की परीक्षा दी जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों ने उद्यमिता की परीक्षा दी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं चार अप्रैल को समाप्त होंगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले अपनी वार्षिक ‘काउंसलिंग’ सेवा भी शुरू की है, ताकि छात्रों में परीक्षा से संबंधित तनाव को कम किया जा सके।

Also read: New Income-Tax Bill: अब कर अधिकारी मांग सकेंगे डिजिटल ऐक्सेस कोड, बढ़ेगी जांच की ताकत! 

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के 66 प्रशिक्षित पेशेवर प्रधानाध्यापकों, काउंसलर, विशेष शिक्षकों और मनोवैज्ञानिकों की एक टीम छात्रों को स्वैच्छिक सहायता प्रदान करेगी। ये सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच उपलब्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘51 परामर्शदाता भारत में हैं, जबकि 15 परामर्शदाता नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात से छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए जुड़ेंगे।’’

Advertisement
First Published - February 15, 2025 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement