facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Pahalgam Terror Attack पर Salman Khan का बड़ा कदम, नहीं की करोड़ों के नुकसान की चिंता

Advertisement

लंदन - मैनचेस्टर के ‘द बॉलीवुड बिग वन’ कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, कृति सैनन, सारा अली खान, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल भी होने वाले थे। 

Last Updated- April 28, 2025 | 5:52 PM IST
Actor Salman Khan

अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए ‘‘दुखद’’ आतंकवादी हमले के बाद उन्होंने ब्रिटेन का अपना आगामी दौरा टाल दिया गया है। सलमान को चार और पांच मई को मैनचेस्टर और लंदन में ‘द बॉलीवुड बिग वन’ कार्यक्रम के तहत माधुरी दीक्षित नेने, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, कृति सैनन, सारा अली खान, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल के साथ प्रदर्शन करना था। 

‘इंस्टाग्राम’ (Instagram) पर एक बयान में, ‘टाइगर 3’ के अभिनेता ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने यह निर्णय लिया है कि ‘‘दुख की इस घड़ी में (ऐसे कार्यक्रमों से) कुछ समय का विराम सही है’’। बयान के अनुसार, ‘‘कश्मीर में हाल में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर और गहरे दुख के साथ हमने कार्यक्रम के प्रमोटर से अनुरोध करने का कठिन निर्णय लिया कि वे मूल रूप से चार और पांच मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले ‘द बॉलीवुड बिग वन शो’ को स्थगित कर दें।’’ 

बयान में कहा गया है, ‘‘हम समझते हैं कि हमारे प्रशंसक इन प्रदर्शनों का कितना इंतजार कर रहे थे, हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में कुछ समय रुकना ही सही है। इससे हमारे प्रशंसकों को होने वाली किसी भी तरह की निराशा या असुविधा के लिए हम ईमानदारी से खेद जताते हैं और हमारी बात को समझने तथा समर्थन देने की दिल से सराहना करते हैं।’’ 

बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम की नयी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। सलमान उन कई फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने कहा, ‘‘धरती का स्वर्ग कश्मीर नरक में बदल रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Kajol ने फिर किया कर्मशियल प्रॉपर्टी में निवेश, Real Estate Investment के ‘सिंघम’ है काजोल- अजय देवगन

Real Estate के भी खिलाड़ी निकले अक्षय कुमार, कुछ साल में कमा डाला 84% प्रॉफिट

Mumbai Real Estate में फिर खेल गए ‘खिलाड़ी कुमार’; 48,000/ वर्ग फुट पर बेचा ऑफिस स्पेस, कमा लिए 8 करोड़ 

 

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement