facebookmetapixel
भारत को बड़ी राहत, अमेरिका ने घटाया टैरिफपूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवाल

27 मार्च को आसमान में होगा अद्भुत नजारा, बिना दूरबीन के नजर आएंगे ये 5 ग्रह

Last Updated- March 27, 2023 | 10:15 AM IST
Supermoon
Shutter Stock

खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिये एक बेहतरीन मौका है जब लोग रात के समय आसमान में पांच ग्रहों को एक कतार में देख सकेंगे।

इन पांच ग्रहों में बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे। कहां और कब इन्हें देख सकते हैं-

नासा के खगोल विज्ञानी बिल कुक का कहना है कि इन्हें देखने के लिये सबसे बेहतरीन मंगलवार का दिन है। वह कहते हैं कि आपको सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखना होगा। ग्रह क्षितिज रेखा से आसमान के बीच तक फैले दिखेंगे। लेकिन, देर मत करिये।

सूर्यास्त के बाद बुध और बृहस्पति ग्रह करीब आधे घंटे बाद क्षितिज रेखा में डूब जाएंगे। अगर आसमान साफ है तो इन पांचों ग्रहों को धरती पर कहीं से भी देखा जा सकता है।

कुक ने कहा, ‘‘यही इन ग्रहों की सुंदरता है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है ।’’ क्या इन्हें देखने के लिये दूरबीन की आवश्यकता होगी – कुक ने कहा कि हो सकती है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक तेज होती है इसलिये इसे आसानी से देखा जा सकता है। शुक्र ग्रह आसमान में सबसे अधिक चमकीला रहेगा और लाल चमक के साथ मंगल चंद्रमा के निकट रहेगा। बुध और यूरेनस को ढूंढना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वे धुंधले होंगे। आपको शायद दूरबीन लेने की आवश्यकता होगी। कुक ने कहा कि यदि आप ‘‘ग्रहों के प्रशंसक’’ हैं, तो यह यूरेनस को देखने का एक दुर्लभ मौका है, जो आमतौर पर दिखाई नहीं देता । उन्होंने कहा कि आप शुक्र के ठीक ऊपर इसकी हरी चमक देख सकते हैं।

First Published - March 27, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट