facebookmetapixel
Advertisement
Q1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचि

पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़, नयी संभावनाओं से लाभ उठाने का समय: पीएम मोदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:46 PM IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू कश्मीर को प्रत्येक भारतीय का गौरव करार देते हुए कहा कि यह पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़ने और नयी संभावनाओं से पूरा लाभ उठाने का समय है।

जम्मू कश्मीर रोजगार मेला को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से विकास के लिए नये दृष्टिकोण और नयी सोच के साथ काम करने की जरूरत है।

मोदी ने कहा, ‘‘हम विकास का लाभ सभी वर्गों और नागरिकों तक समान रूप से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर सभी भारतीयों का गौरव है। हमलोगों को एक साथ मिलकर जम्मू कश्मीर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।’’ प्रधानमंत्री ने उन 300 युवकों को बधाई दी, जिन्हें जम्मू कश्मीर के 20 अलग-अलग स्थानों पर सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिला है। इन युवकों को पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, जल शक्ति एवं शिक्षा और संस्कृति विभाग में सेवा देने का मौका मिलेगा ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों में 700 से अधिक नियुक्ति पत्र दिये जाने की तैयारी चल रही है । मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बुनियादी ढांचे के विकास और कनेक्टिविटी (संपर्क) में वृद्धि के कारण बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।’’ उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में दो नये एम्स, सात मेडिकल कॉलेज, दो कैंसर संस्थान एवं 15 नर्सिंग कॉलेज खोलने के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है । मोदी ने यह भी कहा कि ट्रेन के माध्यम से कश्मीर से बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पहले जब भी मैं जम्मू कश्मीर के लोगों से मिलता था, मैंने हमेशा उनका दर्द महसूस किया। यह तंत्र में भ्रष्टाचार का दर्द था। जम्मू कश्मीर के लोगों को भ्रष्टाचार से नफरत है।’’ उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टचार की बुराई को समाप्त करने की दिशा में बेहतरीन काम के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उनकी टीम की सराहना की।

Advertisement
First Published - October 30, 2022 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement