बहुत जल्द भारत से यूरोपीय देशों की यात्रा करने वालों को एक खुशखबरी मिलने वाली है। भारत की UPI अब पूरे यूरोप में काम करेगी। इसके लिए National Payments Corporation of India (NPCI) ने यूरोपीय कंपनी WorldLine के साथ समझौता किया है। अब यूरोप में आप UPI के माध्यम से पेमेंट के साथ साथ Rupay डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकते हैं।
अरब देशों में पहले ही हो चुकी है शुरुआत
अरब के कई देशों में पहले ही इसकी शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि लाखों की संख्या में भारतीय अरब देश में काम करने के लिए जाते हैं जिसे देखते हुए सरकार ने अरब देशों में UPI और Rupay कार्ड के माध्यम से पेमेंट की शुरुआत की थी। इसके कारण अरब देशों में रहने वाले लोगों को अब भारतीय खातों से ही काम हो जाता है।
आसान होगा पेमेंट
हर साल लाखों की संख्या में भारतीय यूरोप की यात्रा पर जाते हैं। UPI की शुरुआत के कारण इसका सीधा फायदा भारतीय नागरिकों को मिलेगा। भारतीय बैंकिंग प्रणाली के काम करने के बाद लोगों के कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग कहीं भी पेमेंट करने के लिए UPI और Rupay कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।