facebookmetapixel
Advertisement
बड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिस

Advertisement

मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को तुरंत ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है जो इस तरह की अवैध और आपत्तिजनक सामग्री को बढ़ावा देते हैं

Last Updated- July 05, 2026 | 1:42 PM IST
Meta
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Reuters

भारत सरकार ने सोशल मीडिया दिग्गज मेटा के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले पेड विज्ञापनों को लेकर मेटा को एक कड़ा नोटिस भेजा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) ने यह नोटिस शनिवार शाम को जारी किया। मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को तुरंत ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है जो इस तरह की अवैध और आपत्तिजनक सामग्री को बढ़ावा देते हैं या उन तक पहुंचने का रास्ता आसान बनाते हैं।

यह बड़ी कार्रवाई आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के उस निर्देश के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को इंस्टाग्राम विज्ञापनों के जरिए चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटेरियल (CSAM) को प्रमोट किए जाने के गंभीर आरोपों पर मेटा को तलब करने के लिए कहा था। सरकार ने मेटा से इस पूरे मामले पर सफाई मांगी है और इसके साथ ही 7 दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का अल्टीमेटम दिया है कि इस पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

BBC की रिपोर्ट के बाद खुला बड़ा राज, विज्ञापन से हो रही थी कमाई

मेटा के खिलाफ यह कड़ा कदम हाल ही में आई BBC की एक खोजी रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि मेटा का ‘रिकमेंडेशन एल्गोरिदम’ बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो को बढ़ावा दे रहा था, जिसने सुरक्षा के दावों की पोल खोल कर रख दी है। जांच में सामने आया कि मेटा की अपनी विज्ञापन नीतियों में नग्नता और अश्लील सामग्री पर पूरी तरह रोक होने के बावजूद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस तरह के विज्ञापन धड़ल्ले से दिखाई दे रहे थे।

हैरान करने वाली बात यह है कि इंस्टाग्राम पर बकायदा पैसे देकर कुछ ऐसे विवादित और आपत्तिजनक शब्दों के साथ विज्ञापन चलाए जा रहे थे, जो सीधे तौर पर यूजर्स को टेलीग्राम के उन चैनलों पर रीडायरेक्ट कर रहे थे जहां ऐसा कंटेंट बेचा जा रहा था। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि सरकार अब मेटा से यह जवाब मांगेगी कि आखिरकार ऐसे विज्ञापनों को मंजूरी कैसे मिली, कमियों के सामने आने के बाद कंपनी ने क्या सुधारात्मक कदम उठाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उनके पास क्या ठोस प्लान है।

Also Read: टेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेटा एक ‘इंटरमीडियरी’ (माध्यम) होने के पीछे छिपकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकता। सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि जब बात पैसे लेकर चलाए जाने वाले विज्ञापनों (Paid Ads) की हो, तो कंपनी यह तर्क नहीं दे सकती कि यह किसी तीसरे पक्ष का कंटेंट है। चूंकि इन विज्ञापनों से प्लेटफॉर्म को बकायदा रेवेन्यू (कमाई) मिलता है, इसलिए आरोपों के सही पाए जाने पर मेटा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा और जवाबदेही तय होगी।

एक ही हफ्ते में दूसरी बार सरकार के निशाने पर आई ‘मेटा’

डिजिटल दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार का रुख हमेशा से ‘जीरो-टॉलरेंस’ (बिल्कुल बर्दाश्त न करने वाला) रहा है। इंटरनेट से ऐसी सामग्रियों को हटाने के लिए सरकार समय-समय पर इंटरपोल से मिलने वाली सूचियों के आधार पर कई वेबसाइटों को ब्लॉक भी करती रही है, जो CBI के जरिए भारत तक पहुंचती हैं।

मेटा कंपनी इस हफ्ते दूसरी बार सरकार के रडार पर आई है। इससे पहले बीते बुधवार को भी केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप के एक नए फीचर को लेकर मेटा को नोटिस थमाया था। दरअसल, वॉट्सऐप पर एक नया ‘यूजरनेम’ फीचर लाने की तैयारी चल रही थी, जिस पर सरकार ने चिंता जताई कि इससे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी के मामले काफी बढ़ सकते हैं।

सरकार ने वॉट्सऐप को साफ निर्देश दिए थे कि जब तक सरकार की संतुष्टि के मुताबिक इस मुद्दे पर पूरी बातचीत और जांच नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर के रोलआउट (लॉन्चिंग) को रोक दिया जाए। इस नोटिस के बाद मेटा की एक टीम ने आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की है और वॉट्सऐप ने फिलहाल इस फीचर को टालने का फैसला किया है। साइबर अपराधों को बढ़ावा मिलने की आशंका के चलते सरकार ने इस मामले में भी मेटा को आईटी एक्ट और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है और तीन दिनों के भीतर फाइनल जवाब देने को कहा है।

Advertisement
First Published - July 5, 2026 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement