facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकार

एक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

कंपनी 75 रुपये का बंपर फाइनल डिविडेंड देगी। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर कंपनी 1500 फीसदी का भारी-भरकम डिविडेंड बांटने जा रही है

Last Updated- July 05, 2026 | 10:30 AM IST
Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। अगर आपके पोर्टफोलियो में भी इस कंपनी के शेयर हैं या आप डिविडेंड से कमाई करने की सोच रहे हैं, तो कंपनी आपके लिए तगड़े मुनाफे का इंतजाम कर चुकी है। सेरा सेनेटरीवेयर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 75 रुपये का बंपर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर पर कंपनी 1500 फीसदी का भारी-भरकम डिविडेंड बांटने जा रही है।

कंपनी ने इस बंपर डिविडेंड को देने के लिए 7 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 7 जुलाई को कंपनी के शेयर मौजूद होंगे, केवल वही इस 75 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को पाने के हकदार होंगे। इससे पहले मई के पहले हफ्ते में हुई बोर्ड मीटिंग के दौरान एक्सचेंज फाइलिंग में इस डिविडेंड की घोषणा की गई थी, जिसे अब अंतिम मंजूरी मिलने वाली है।

23 जुलाई को होने वाली AGM में लगेगी फाइनल मुहर

कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस डिविडेंड को अंतिम मंजूरी देने के लिए सेरा सेनेटरीवेयर की 28वीं सालाना आम बैठक (AGM) गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे बुलाई गई है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) और SEBI के नियमों के मुताबिक यह बैठक पूरी तरह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) या अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों (OAVM) के जरिए ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड बांटने की इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए कंपनी के शेयर ट्रांसफर बुक्स और मेंबर्स के रजिस्टर को कुछ दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। नियमों के अनुसार, 8 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक (दोनों दिन शामिल) कंपनी की बुक क्लोजर अवधि रहेगी। इसके अलावा, 23 जुलाई को होने वाली इस अहम सालाना बैठक में शेयरधारकों के सामने कई और बड़े एजेंडे रखे जाएंगे। 

शेयर मार्केट में कंपनी का क्या है हाल

बीते शुक्रवार को BSE पर सेरा सेनेटरीवेयर के शेयर 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 6434.00 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, कंपनी के शेयरों में बीते एक महीने में 15.23 फीसदी का उछाल देखा गया है। पिछले एक साथ में कंपनी के शेयरों में 5.02 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अगर लंबे समय में कंपनी के शेयरो के प्रदर्शन की बात करें तो बीते 2 साल, 3 साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों में क्रमश: -28.34 फीसदी, -15.77 फीसदी औऱ 43.59 फीसदी का बदलाव हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 8,298.28 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - July 5, 2026 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement