FCI में आई बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:28 PM IST

अगर आप भारतीय खाद्य निगम में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) में बंपर भर्ती आई है। FCI ने विभिन्न विभागों के इंजीनियर, असिस्टेंट, अकाउंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में सबकुछ:-
कुल रिक्तियां- 5043

पदनाम- Junior Engineer (Civil,  Electrical / Mechanical), Stenographer Grade II, Assistant Grade III General, Assistant Grade III Accounts, Assistant Grade III Technical, Assistant Grade III Depot, Assistant Grade  III Hindi
शैक्षणिक योग्यता- अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता

आयु सीमा- 18 वर्ष से 27 वर्ष
आवेदन शुल्क- सामान्य, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी उम्मीदवारों के लिए -500 रुपये

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए- कोई शुल्क नहीं

कैसे होगा चयन- परीक्षा के माध्यम से।
आवेदन शुरू- 06 सितंबर 2022

आखिरी तारीख- 05 अक्टूबर 2022
आधिकारिक वेबसाइट- https://ibpsonline.ibps.in/fcineaug22/

First Published : September 17, 2022 | 2:21 PM IST