facebookmetapixel
Ola-Uber की बढ़ी टेंशन! दिल्ली में लॉन्च हो रही Bharat Taxi, ₹30 में 4 किमी का सफरExplainer: ओमान के साथ भी मुक्त व्यापार समझौता, अबतक 17 करार; भारत FTA पर क्यों दे रहा है जोर?खत्म नहीं हो रही इंडिगो की समस्या! अब CCI ने शिकायत पर उड़ानों में रुकावट को लेकर शुरू की जांचIndia-Oman FTA: भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौता, 98% भारतीय निर्यात को ड्यूटी-फ्री पहुंचबिहार में ग्रीन एनर्जी में ₹13,000 करोड़ का बड़ा निवेश, BSPGCL ने ग्रीनको एनर्जीज के साथ किया करारटैक्स डिपार्टमेंट ने ईमेल कर बड़े ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी डील पर संदेह जताया है? जानें ऐसी स्थिति में क्या करेंचीन चुपचाप बना रहा दुनिया की सबसे ताकतवर चिप मशीन, जानिए अंदर की कहानीअब पर्स रखने की जरूरत नहीं! गूगल पे ने पहला UPI-पावर्ड डिजिटल क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च, ऐसे करेगा कामKotak Nifty Next 50 ETF: नए ब्लूचिप शेयर लॉन्ग टर्म में बनाएंगे वेल्थ! NFO में ₹5000 के निवेश शुरूYear Ender 2025: IPO के बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ हुए ये 5 इश्यू, निवेशकों को दे गए 55% तक का बड़ा नुकसान

समुद्र की सतह का तापमान बढऩे से आ रहे एक के बाद एक चक्रवात

Last Updated- December 12, 2022 | 4:27 AM IST

देश के पश्चिमी तट पर आए चक्रवात के तुरंत बाद पूर्वी तट के चक्रवात यास ने वैज्ञानिकों व मौसम विशेषज्ञों को चकित कर दिया है। इसके लिए कई लोग समुद्र के सतह पर तापमान की वृद्धि को जिम्मेदार बता रहे हैं, जिसकी वजह से पहले अरब सागर में और फिर बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक चक्रवात की स्थिति बनी है।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सतह का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो चक्रवात बनने के तुरंत पहले 28 डिग्री सेल्सियस तक था। सतह के तापमान में तेज बढ़ोतरी के कारण दोनों ही चक्रवातों को बहुत कम अवधि में विकराल रूप लेने में मदद पहुंचाई।
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुख्य मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने एक नोट में कहा, ‘इस साल भारत के समुद्र बहुत गरम रहे जिससे वातावण बना और समुद्र की स्थिति एक के बाद एक चक्रवात बनाने के अनुकूल रही। तेजी से इसके तूफान में बदलने की वजह से बारिश और बाढ़ के रूप में तबाही, तेज हवाओं की स्थिति बनी।’ आईपीसीसी ओशन ऐंड क्रायोफेटर के मुख्य लेखक और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी में वैज्ञानिक डॉ रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा, ‘चक्रवात यास और तौकते के बीच समानता यह है कि दोनों समुद्र के 31-32 डिग्री सेल्सियस उच्च तापमान में आगे बढ़े। इस तापमान की वजह से तौकते को बहुत कम अवधि मेंं ताकत मिली। इसी तरह से उच्च तापमान से यास को भी मदद मिलने का अनुमान है।’

First Published - May 25, 2021 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट