facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

NSE को-लोकेशन मामले में चित्रा रामकृष्ण व आनंद सुब्रमण्यम को मिली जमानत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार यानी 28 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ एवं एमडी चित्रा रामकृष्णा और पूर्व समूह संचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को बेल दे दी है. बता दें कि चित्रा रामकृष्ण और आनंद सुब्रमण्यम पर मनी लॉन्ड्रिंग के केस चल रहे थे। साथ ही इन दोनों पर इलीगल फोन टैपिंग और एनएससी के स्टाफ की जासूसी करने के भी आरोप थे।
 
बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने चित्रा रामकृष्ण और आनंद सुब्रमण्यम को जमानत की एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था।  
 
स्पेशल जज सुनैना शर्मा ने बेल एप्लीकेशन रिजेक्ट करते हुए कहा था कि सीबीआई  द्वारा को-लोकेशन घोटाला मामले  में जांच की जा रही, ऐसे में दोनों को जमानत नहीं दी जा सकती थी।
 
खबरों के मुताबिक, कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत दिए जाने का विरोध किया था।

हालांकि न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वह एनएसई के दो पूर्व अधिकारियों को वैधानिक जमानत दे रहे हैं। आदेश की विस्तृत प्रति का इंतजार है।

Advertisement
First Published - September 28, 2022 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement