facebookmetapixel
Advertisement
क्या चीन निवेश नियमों में ढील देगा भारत? BS Manthan में पीयूष गोयल ने इसपर क्या कहा‘ग्लोबल सप्लाई चेन संकट में भारत के लिए मौका’, BS Manthan में अमिताभ कांत ने ऐसा क्यों कहाAI में आत्मनिर्भरता क्यों जरूरी? BS Manthan में एक्सपर्ट्स ने बताया भारत का रोडमैपBS ‘Manthan’ में बोले डिफेंस एक्सपर्ट्स: ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ के लिए सैन्य शक्ति में बनना होगा आत्मनिर्भरBS Manthan में बोले शेखर कपूर: फिल्म इंडस्ट्री में AI सबसे लोकतांत्रिक तकनीक, नए क्रिएटर्स को बनाएगा मजबूतसैलरीड होकर 20-30% टैक्स दे रहे हैं आप, अमीर कैसे बचा लेते हैं ज्यादा पैसा? एक्सपर्ट ने खोला राजसिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तार: BS ‘मंथन’ में बोले सुमंत सिन्हाBS Mantha 2026: EVs स्टार्टअप्स क्यों रह गए PLI से बाहर?BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

Canara Bank Q1 Results: बैंक का पहली तिमाही का नेट प्रॉफिट 10% बढ़कर 3,905 करोड़ रुपये पहुंचा

Advertisement

Canara Bank Q1 Results: बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.24 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही के अंत में 1.57 प्रतिशत था।

Last Updated- July 25, 2024 | 2:37 PM IST
Canara Bank
Canara Bank Q1 Results

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 3,905 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

बेंगलुरु मुख्यालय बैंक का गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 3,535 करोड़ रुपये था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 34,020 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में 29,823 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान बैंक की ब्याज आय बढ़कर 28,701 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 25,004 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के मामले में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 30 जून, 2024 तक कुल अग्रिम पर घटकर 4.14 प्रतिशत रह गईं, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक 5.15 प्रतिशत थीं।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.24 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही के अंत में 1.57 प्रतिशत था। इससे बैंक का खराब कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 2,171 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 2,418 करोड़ रुपये था। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) मामूली रूप से बढ़कर 16.28 प्रतिशत हो गया। 30 जून, 2023 को यह 16.24 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement