भारतीय दवा उद्योग वैक्सीन बनाने में सक्षम: बिल गेट्स

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 4:47 AM IST

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि भारतीय दवा उद्योग देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 की वैक्सीन बनाने में सक्षम है। बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-प्रमुख और न्यासी ने कहा कि भारत में कई बेहद महत्त्वपूर्ण चीजें हुई हैं और इसका दवा उद्योग कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने के लिए काम कर रहा है।
‘कोविड-19- वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई’ नामक वृत्तचित्र में उन्होंने कहा कि भारत को अपनी विशाल आबादी और शहरी केंद्रों के कारण स्वास्थ्य संकट की एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस वृत्तचित्र को डिस्कवरी प्लस चैनल पर गुरुवार शाम प्रसारित किया जाएगा। भारत के दवा उद्योग की क्षमताओं के बारे में उन्होंने कहा, ‘भारत में बहुत अधिक क्षमता है। यहां की दवा और वैक्सीन कंपनियां पूरी दुनिया के लिए विशाल आपूर्तिकर्ता हैं। आप जानते हैं, भारत में सबसे अधिक टीके बनाए जाते हैं।’

First Published : July 16, 2020 | 11:32 PM IST