आज नवरात्री का पहला दिन है और आज से ही देश में फेस्टिव सीजन की सेल भी शुरू गई है। फ्लिपकार्ट से लेकर एमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने कई दिन पहले ही सेल शुरू कर दी है। इस फेस्टिव सीजन सेल में अब एप्पल भी धमाकेदार सेल लेकर आया है। एप्पल की इस फेस्टिव सेल में iPhone 14 series, Apple iPhone 13, Apple iPhone 12, Apple iPhone 13 Mini, AirPods Max, iPad Pro जैसे प्रोडक्ट्स खास ऑफर पर मिल सकते हैं।
बता दें कि एप्पल ने भी सेल शुरू कर दी है और ये 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सेल में एप्पल अपने प्रोडक्ट्स पर काफी जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है।
इस फेस्टिव सीजन सेल 2022 की जानकारी कंपनी ने पिछले हफ्ते ही दै दी थी।
जानिए किन प्रोडक्ट्स पर है ऑफर
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 41,900 के ऊपर के सभी प्रोडक्ट्स पर इंस्टैंट 7000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास HDFC Credit Card और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड होना जरूरी है। अगर आपके पास इन दो बैंकों के कार्ड नहीं हैं तो आपको ज्यादातर लीडिंग बैंक की ओर से भी नो-कॉस्ट ईएमआई (No-Cost EMI) की सुविधा भी मिल जाएगी।
इंडियन यूजर्स के लिए आ सकते है कुछ दमदार ऑफर
ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपने इंडियन यूजर्स के लिए और भी कुछ अच्छे ऑफर्स लेकर आ सकती है। बता दे कि टेक जाइंट कंपनी iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14 पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
यहां चेक करें डिस्काउंट
कंपनी की ओर से दिए जा रहे डिस्काउंट को आप एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट- https://www.apple.com/in/shop/buy-iphone पर चेक कर सकते हैं।
बता दें कि पिछले साल भी कंपनी ने अपने कई लेटेस्ट फोन पर अच्छा डिस्काउंट दिया था। 2021 की सेल में कंपनी ने ग्राहकों को AirPods फ्री में दिए थे। बता दें कि एप्पल ने iPhone 12 और iphone 12 Mini खरीदने वाले इंडियन यूजर्स को ही AirPods गिफ्ट किए थे।
जानिए कितना डिस्काउंट मिल रहा है:
Apple iPhone 12 ऑफर
यूजर्स Amazon की ग्रेट इंडियन सेल पर से अगर iPhone 12 का 64GB स्टोरेज वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं तो उन्हें यह मात्र 46,999 रुपये में मिल जाएगा। बता दें कि इस फोन का लॉन्चिंग प्राइस 79,900 रुपये था। अगर आपके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड हे तो आपको 1,000 रुपये तक एडिशनल इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 25,000 रुपये तक यह डिस्काउंट जा सकता है।
Apple iPhone 13 ऑफर
अगर आप iPhone 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart Big Billion Days 2022 सेल से खरीद रहे हैं तो यह फोन आपको 57,990 रुपये में मिल जाएगा। बता दें कि पहले दिन के सेल में इस फोन की कीमत 56,990 रुपये थी। वहीं इसका लॉन्चिंग प्राइस 79,900 रुपये था। यदि आप अपने पुराने आईफोन से एक्सचेंज करते है तो आपको 16,900 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है। EMI पर आप इस फोन को 1,982 रुपये प्रति महीना देकर ले सकते हैं।
iPhone 11 ऑफर्स
यूजर्स iPhone 11 के 64GB मॉडल को 35,990 रुपये में Flipkart Big Billion Days 2022 सेल से खरीद सकते हैं। इसका प्राइस 43,900 रुपये है। फोन एक्सचेंज करने पर आपको iPhone 11 पर 16,900 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है और यदि आपके पास ICICI बैंक के कार्ड है तो आपको इस फोन पर 10 पर्सेंट का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल जाएगा।