facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

Ireland: डबलिन में चाकूबाजी की घटना के बाद देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन

Advertisement

हिंसा के बाद पुलिस और राजनेताओं ने शांति का आह्वान किया और हिंसा को लेकर गलत सूचना के खिलाफ चेतावनी दी।

Last Updated- November 24, 2023 | 3:13 PM IST
Ireland
स्कूली बच्चों को चाकू मारने के बाद डबलिन में भड़क उठे दंगे

आयरलैंड की राजधानी डबलिन में गुरुवार को एक स्कूल के बाहर चाकू के हमले में तीन बच्चों और एक महिला के घायल होने के बाद शाम को हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें वाहनों को आग लगा दी गई और दंगा पुलिस पर हमला बोल दिया गया।

इससे पहले गुरुवार को चाकू के हमले में पांच साल की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

आयरलैंड पुलिस ने कहा कि स्कूल के बाहर हुए हमले के बाद लड़की का डबलिन के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले की खबर के तुरंत बाद कम से कम 100 लोग सड़कों पर उतर आए।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के पास धातु की छड़े थीं तथा कुछ लोगों ने अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस ने कहा कि हिंसा को नियंत्रित करने के लिए डबलिन सिटी सेंटर में 400 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हिंसक झड़पों को कुछ असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आयरिश संसद भवन, लेइनस्टर हाउस के आसपास भी एक सुरक्षा घेरा बनाया गया था तथा माउंटेड सपोर्ट यूनिट के अधिकारी पास के ग्राफ्टन स्ट्रीट में मोर्चा संभाले हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दंगा पुलिस के साथ भी झड़पें की। इस दौरान कई पुलिस वाहन और एक ट्राम क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि शहर के ओ’कोनेल ब्रिज पर एक बस और कार में भी आग लगा दी गई। हिंसा के बाद पुलिस और राजनेताओं ने शांति का आह्वान किया और हिंसा को लेकर गलत सूचना के खिलाफ चेतावनी दी।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement