facebookmetapixel
Advertisement
भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर पर पहुंचा, GDP के मुकाबले बढ़ा बोझसरकार ने हटाई डीजल-पेट्रोल खरीद पर लगी रोक, कम​र्शियल खरीदारों को राहत8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 और 3 होने पर कितनी बढ़ेगी लेवल 1 से 7 तक के कर्मचारियों की सैलरी और HRA?दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसान

VFS Global ने वीजा, रेजिडेंस परमिट सेवा के लिए नॉर्वे के साथ समझौते को रिन्यू किया

Advertisement

VFS Global ने 2014 से नॉर्वे सरकार के साथ काम किया है और उसकी ओर से लगभग 15 लाख आवेदनों को देखा है।

Last Updated- December 22, 2023 | 7:14 PM IST
visa

VFS Global ने भारत और विदेश में उत्तरी यूरोपीय देश के लिए वीजा और निवास परमिट आवेदनों से संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए नॉर्वे सरकार के साथ अनुबंध का नवीनीकरण किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि समझौते के अनुसार VFS ग्लोबल दुनिया के सभी क्षेत्रों- अमेरिका, आस्ट्रेलिया, चीन और हांगकांग, यूरोप और सीआईएस, भारत, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका, रूस, बेलारूस और आर्मेनिया और दक्षिण एशिया में नॉर्वे सरकार की ओर से काम करना जारी रखेगा।

VFS Global ने 2014 से नॉर्वे सरकार के साथ काम किया है और उसकी ओर से लगभग 15 लाख आवेदनों को देखा है।

VFS Global के कारोबार विकास के वैश्विक प्रमुख क्रिस डिक्स ने कहा, “हमें खुशी है कि हम नॉर्वे सरकार को उनके एकमात्र सेवाप्रदाता के रूप में सेवा देना जारी रखेंगे। हमने एक मजबूत साझेदारी की है और जिन मौजूदा स्थानों पर हम काम करते हैं, वहां अपनी सेवाओं को नवीनीकृत करने के अवसर का स्वागत करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम 2,20,000 की वार्षिक अनुमानित ग्राहक संख्या के साथ विश्वस्तर पर सभी क्षेत्रों में सर्वोत्तम श्रेणी के वीजा समाधान और एक निर्बाध आवेदन प्रक्रिया की पेशकश करने के लिए तत्पर हैं।”

यह अनुबंध VFS ग्लोबल को 142 देशों में ब्रिटिश सरकार की वीजा और पासपोर्ट सेवाओं का प्रबंधन करने के लिए नियुक्त किए जाने के बाद आया है, जहां सालाना लगभग 38 लाख आवेदन आते हैं।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 7:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement