facebookmetapixel
Advertisement
Tax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवालMarico Q1 Results: पहली तिमाही में 25% बढ़ा मुनाफा, बिक्री और राजस्व में भी शानदार उछालRBI MPC Meet: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रीपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं, लगातार चौथी बैठक में यथास्थिति संभवएथर एनर्जी 1 से 1.25 लाख रुपये वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में करेगी एंट्री, अगस्त के अंत तक होगी लॉन्चPM Surya Ghar योजना से 50 लाख घर रोशन, 28,024 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारीहाई यील्ड की मांग से NABARD ने ₹8,000 करोड़ का बॉन्ड इश्यू वापस लियाAI, जलवायु संकट और युद्ध के दौर में 2026 के ग्रेजुएट्स सबसे मजबूत पीढ़ी: आनंद महिंद्राएयरस्पेस संकट और सप्लाई चेन चुनौतियों के बीच भी इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय विस्तार जारी रहेगा: विली

UNGA अध्यक्ष ने भारत में डिजिटलीकरण, बुनियादी ढांचे में निवेश की सराहना की

Advertisement

फ्रांसिस ने कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिल रही है।

Last Updated- April 07, 2024 | 7:55 PM IST
UNGA अध्यक्ष ने भारत में डिजिटलीकरण, बुनियादी ढांचे में निवेश की सराहना की , UNGA President lauds investment in digitalisation, infrastructure in India

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भारत के डिजिटलीकरण कार्यक्रम की सराहना की है, जिससे वित्तीय समावेशन और गरीबी कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इससे देश को तुलनात्मक लाभ मिला है और इसके सबक को वैश्विक समुदाय के साथ साझा किया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 78वें सत्र के अध्यक्ष फ्रांसिस ने यहां एक विशेष साक्षात्कार में बताया, ”सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि जब से मैं भारत से लौटा हूं, उसके बाद जब भी मैं भारत के बारे में सोचता हूं, मुझे ‘अतुल्य भारत’ याद आता है। मैं पूरी गंभीरता से कहा रहा हूं… और जब मैं वहां था, तब मैंने इसे महसूस किया।”

उन्होंने कहा, ”इस संबंध में मैं जिस विशिष्ट उदाहरण का उल्लेख कर सकता हूं, वह है भारत में डिजिटलीकरण का उपयोग।” उन्होंने देश के पर्यटन वाक्य ‘अतुल्य भारत’ का जिक्र किया। फ्रांसिस इस साल 22-26 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की और जयपुर तथा मुंबई की यात्रा भी की।

Also read: Pakistan यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर चुकाने को तैयार

उन्होंने गरीबी को कम करने तथा सिर्फ एक हैंडसेट और डिजिटलीकरण मॉडल के उपयोग से लाखों लोगों को औपचारिक आर्थिक प्रणाली में लाने के लिए भारत के डिजिटलीकरण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा किया कि डिजिटलीकरण महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लागत को कम करता है, अर्थव्यवस्थाओं को अधिक कुशल बनाता है और सेवाओं को सस्ता बनाता है।

फ्रांसिस ने कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिल रही है। इस क्षेत्र में भारत को स्पष्ट रूप से तुलनात्मक लाभ है और इसमें ऐसे सबक हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी भारत यात्रा के दौरान वह देश भर में बुनियादी ढांचे के विकास में किए जा रहे निवेश के स्तर से प्रभावित हुए।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 7:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement