facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Ukraine-Russia War: पुतिन ने पश्चिमी देशों को नजरअंदाज कर यूक्रेन पर हमले जारी रखने का संकल्प लिया

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 2:27 PM IST
Vladimir Putin

रूस ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करना वहां के राष्ट्रपति के हाथ में है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा पश्चिमी देशों की ओर से होने वाली आलोचना के बावजूद यूक्रेन पर हमले जारी रखने का संकल्प लिया है।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि “(यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर) जेलेंस्की जानते हैं कि यह कब खत्म हो सकता है, अगर वह चाहें तो यह कल ही खत्म हो सकता है।” क्रेमलिन काफी समय से कहता रहा है कि 10वें महीने में प्रवेश कर चुके युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन को रूस की शर्तें माननी होंगी।

रूस की मांग है कि यूक्रेन, क्रीमिया को उसका(रूस का) हिस्सा माने। रूस ने साल 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया था। इसके अलावा वह कब्जाए हुए अन्य क्षेत्रों को भी मान्यता देने की मांग करता है।

इस बीच, पुतिन ने पश्चिमी देशों की परवाह किए बिना यूक्रेन में अपने घोषित लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। पुतिन ने सैनिकों से मुलाकात के दौरान कहा, “हम कोई कदम उठाते हैं तो पूरे ब्रह्मांड में शोर-शराबा, बकवासबाजी और चीख-पुकार शुरू हो जाती है। लेकिन यह हमें हमले जारी रखने से नहीं रोक पाएगा।”

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement