facebookmetapixel
Advertisement
Adani Energy Solutions Q1 Results: पहली तिमाही में दोगुना हुआ मुनाफा, 129% उछला नेट प्रॉफिट; शेयर में भी आई तेजीयूपी कैबिनेट ने दी विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी, प्रयागराज से सोनभद्र का सफर महज 3 घंटे मेंगुरुग्राम के एक प्रोजेक्ट ने बदल दी Oberoi Realty की ग्रोथ स्टोरी, ब्रोकरेज ने 86% बढ़ाया बिक्री का अनुमान, टारगेट भी बढ़ायाEPFO 3.0: हर कर्मचारी को पेंशन देने की तैयारी? गिग वर्कर्स भी होंगे शामिल, जानिए क्या बदल सकता हैPaytm की बड़ी तैयारी, वॉलेट सेवा फिर शुरू करने के लिए RBI से मांगा PPI लाइसेंसSME IPO Alert: Metalic Technoforge IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डीटेलSBI टे​क्निकल चार्ट पर मजबूत! ब्रोकरेज की सलाह- 2 से 3 महीने के लिए निवेश का मौका; ₹1200 तक का टारगेटईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने गाड़ी चलाते समय ‘सीट बेल्ट’ हटाने को लेकर माफी मांगी

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 4:44 PM IST
Rishi Sunak

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में वाहन चलाते समय एक वीडियो बनाने के लिए अपनी ‘सीट बेल्ट’ हटाने को लेकर माफी मांगी है।

सुनक के ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने केवल थोड़ी देर के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी और वह स्वीकार करते हैं कि उनसे गलती हुई है। ब्रिटेन में कार में ‘सीट बेल्ट’ न लगाने पर 100 पाउंड का तत्काल जुर्माना है।

अगर मामला अदालत में जाता है तो यह जुर्माना बढ़कर 500 पाउंड हो जाता है। वैध चिकित्सा कारणों के चलते ‘सीट बेल्ट’ लगाने में कई बार छूट दी जाती है। सुनक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ यह उनके निर्णय लेने में एक मामूली चूक थी। प्रधानमंत्री ने एक छोटा वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी। वह पूरी तरह से अपनी गलती स्वीकार करते हैं और माफी मांगते हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री का मानना है कि सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए।’’ सुनक ने देश भर में 100 से अधिक परियोजनाओं को कोष मुहैया कराने के लिए ‘लेवलिंग अप फंड’ की घोषणाएं करने के लिए यह वीडियो बनाया था। वीडियो में उनकी कार के आसपास मोटरसाइकिल पर सवाल पुलिस कर्मी नजर आ रहे हैं।

विपक्षी दल ‘लेबर पार्टी’ के एक प्रवक्ता ने सुनक पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ ऋषि सुनक इस देश में सीट बेल्ट लगाना, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना, ट्रेन सेवा, अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करना नहीं जानते। हर दिन यह सूची लंबी होती जा रही है और इसे देखना काफी दुखद है।’’ गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सामने आए एक वीडियो में सुनक अपने कार्ड से संपर्क रहित (कॉन्टैक्टलेस) भुगतान करने में संघर्ष करते दिखे थे।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement