facebookmetapixel
Advertisement
Paytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतेंUP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीर

ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने पर जोर

Advertisement

ट्रंप ने PM मोदी को फोन किया और पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट का खुला रखना बेहद जरूरी है

Last Updated- March 24, 2026 | 7:06 PM IST
Trump Modi Talks
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना बहुत जरूरी है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की अहमियत पर बात की।

इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत “काफी अच्छी और सकारात्मक” रही है। साथ ही उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर होने वाली सैन्य कार्रवाई को पांच दिन के लिए रोकने का ऐलान भी किया था। हालांकि, ईरान के अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की “सीधी या अप्रत्यक्ष” बातचीत से इनकार किया है।

दिन में पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि अमेरिका तेहरान में किसी ऐसे नेता की तलाश कर रहा है, जिससे बातचीत की जा सके। इन रिपोर्ट्स में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ का नाम संभावित बातचीत करने वाले नेता के तौर पर सामने आया।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement