facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: डिजिटल क्रांति के बीच RBI का प्लास्टिक नोट लाने का फैसलाराजकोषीय घाटा थामने के लिए सरकार का बड़ा कदम, बजट खर्च में की ₹60,000 करोड़ की भारी कटौतीअमेरिका-चीन की नजदीकी भारत के लिए बड़ा इम्तिहान, क्या कमजोर पड़ जाएगा ‘क्वाड’ का वजूद?GST छूट का असर: 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्म इंश्योरेंस कवर की मांग में तेज उछालछोटे शहरों के निवेशकों ने बंद किए 3.5 लाख SIP खाते, बाजार के उतार-चढ़ाव से बढ़ी लोगों की टेंशनशेयर बाजार पर बर्नस्टीन की चेतावनी: कंपनियों की कमाई घटने का अनुमान, निफ्टी की रफ्तार पर लगेगा ब्रेकभारत का समुद्री खाद्य निर्यात नए शिखर पर पहुंचा, 2025-26 में 8.46 अरब डॉलर का कारोबारRBI में 5 साल बाद पहली गिरावट, कर्मचारियों की संख्या घटकर 13,220 हुईकमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम 42 रुपये बढ़े, होटल-रेस्तरां पर बढ़ा लागत का दबावदिल्ली हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कोर्ट केस से बरी हुए लोगों का नाम अब इंटरनेट पर नहीं दिखेगा

पाकिस्तान में प्रमुख तालिबान कमांडर सहित सात आतंकवादी गिरफ्तार

Advertisement

Pakistan में गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गयी है।

Last Updated- February 17, 2024 | 4:18 PM IST
Terrorist attack
Representative Image

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने शनिवार को एक प्रमुख तालिबान कमांडर समेत सात आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया।

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता ने कहा कि उसने प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया जानकारी पर आधारित कई अभियान चलाए और सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गयी है।

उन्होंने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक प्रमुख कमांडर हसनैन मोआविया को लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए अन्य आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों – टीटीपी, अल-कायदा और लश्कर-ए-झांगवी से संबंधित थे। आतंकवादियों के पास से एक हथगोला, 3,048 ग्राम विस्फोटक, दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), छह डेटोनेटर और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने प्रांत में हमला करने की योजना बनाई थी और वे उन शहरों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना चाहते थे। यहीं से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ सात मामले दर्ज किए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

Advertisement
First Published - February 17, 2024 | 4:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement