facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Donald Trump का आया एक और फरमान, अमेरिकी शिक्षा विभाग पर लगा ताला

Advertisement

सेक्रेटरी लिंडा मैकमोहन (Linda McMahon) को शिक्षा विभाग को बंद करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

Last Updated- March 21, 2025 | 10:05 AM IST
Donald Trump
US President Donald Trump | Photo: X@WhiteHouse

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार (भारतीय समयानुसार) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत शिक्षा विभाग (Department of Education) को समाप्त किया जाएगा। यह कदम उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान रिपब्लिकन से किया गया वादा निभाने के तहत उठाया है। इस आदेश में सेक्रेटरी लिंडा मैकमोहन (Linda McMahon) को शिक्षा विभाग को बंद करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आदेश स्कूली शिक्षा से जुड़ी नीतियों को लगभग पूरी तरह से राज्य और स्थानीय बोर्डों के अधीन छोड़ने के लिए बनाया गया है। इस कदम को लेकर उदारवादी शिक्षा समर्थकों (liberal education advocates) में चिंता देखी जा रही है।

ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित साइनिंग सेरेमनी के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “गुरुवार का आदेश इस विभाग को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम है।” उन्होंने आगे कहा, “हम शिक्षा प्रणाली को बहुत सरल रूप से वापस राज्यों को सौंप रहे हैं, जहां यह होनी चाहिए।” इस मौके पर टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेंटिस भी मौजूद थे।

Also read: भारत पर अमेरिका के ट्रैरिफ को लेकर US Prez का बड़ा बयान, क्या होगा 2 अप्रैल को, पढ़ें Trump का Interview

हालांकि ट्रंप पूरी तरह से शिक्षा विभाग को समाप्त नहीं कर सकते जब तक कि कांग्रेस, जिसने 1979 में इसे बनाया था, कोई कानून न पास करे, लेकिन डेमोक्रेट्स ने माना है कि वह बिना किसी विधायी कार्रवाई के इस विभाग को काफी हद तक कमजोर कर सकते हैं।

सीनेटर पैटी मरे ने एक बयान में कहा कि ट्रंप जानते हैं कि वह कांग्रेस की मंजूरी के बिना शिक्षा विभाग को समाप्त नहीं कर सकते, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि “आप उसी तरह का नतीजा हासिल कर सकते हैं अगर आप पूरे स्टाफ को निकाल दें और विभाग को टुकड़ों में तोड़ दें।” ट्रंप इससे पहले भी शिक्षा विभाग की आलोचना कर चुके हैं, उसे फिजूलखर्ची वाला और उदारवादी विचारधारा से प्रदूषित बताया है।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement