अंतरराष्ट्रीय

Nobel Prize: फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन के अध्ययन के लिए दिया जाएगा

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने मंगलवार को स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 03, 2023 | 4:32 PM IST

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics) इस बार पियरे अगस्टीनी, फेरेंस क्रौस और एने लुइलिये को सैकेंड के बहुत छोटे हिस्से के दौरान परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन का अध्ययन करने के लिए प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : India-Canada Tension: भारत ने कनाडा को दिया एक और झटका, 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने मंगलवार को स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की।

नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि प्रदान की जाती है।

First Published : October 3, 2023 | 4:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)