अंतरराष्ट्रीय

Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप का हाहाकार, अब तक 128 लोगों की मौत

शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप का असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और यहां तक कि पड़ोसी देश भारत की राजधानी नई दिल्ली तक महसूस किया गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 04, 2023 | 8:36 AM IST

Nepal Earthquake: नेपाल के जाजरकोट जिले में शुक्रवार आधी रात को आए भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है।

अब तक 128 लोगों की मौत

सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिलों में 80 लोगों की मौत हो गई और 140 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण देश में कम से कम 128 लोगों की मौत हुई है। देश में आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिले के लामिडांडा में था।

Also read: Delhi Pollution: भीषण प्रदूषण की गिरफ्त में आई दिल्ली, ग्रैप-3 लागू होने के बाद उठाए जा रहे ये कदम

दिल्ली में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप का असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और यहां तक कि पड़ोसी देश भारत की राजधानी नई दिल्ली तक महसूस किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ शनिवार सुबह एक चिकित्सकीय दल के साथ घटना स्थल रवाना हुए। उन्होंने बताया कि नेपाल सेना और नेपाल पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है।

First Published : November 4, 2023 | 8:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)