facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

हमास के खिलाफ लड़ाई में कई महीने का वक्त लगेगा : इजराइली रक्षा मंत्री

Advertisement

इजराइली नेताओं ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के लिए आतंकवादी संगठन को खत्म करने तक सैन्य हमला जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Last Updated- December 15, 2023 | 12:58 PM IST
Representative Image

इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने लंबे समय तक युद्ध चलने का अनुमान जताते हुए कहा कि हमास को तबाह करने में कई महीने लगेंगे। उनका यह बयान तब आया है जब इजराइल और उसके शीर्ष सहयोगी अमेरिका पर गाजा में तबाही को लेकर अंतरराष्ट्रीय रूप से अलग-थलग पड़ने का दबाव बढ़ गया है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने गाजा में बड़ी लड़ाई खत्म करने की समयसीमा पर चर्चा करने के लिए हाल में इजराइली नेताओं से मुलाकात की। इजराइली नेताओं ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के लिए आतंकवादी संगठन को खत्म करने तक सैन्य हमला जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने हताहतों की संख्या कम करने में इजराइल की नाकामियों और गाजा के भविष्य के लिए उसकी योजनाओं को लेकर असहजता दिखायी है लेकिन साथ ही व्हाइट हाउस हथियार भेजकर इजराइल की पूरी मदद कर रहा है।

बाइडन ने गुरुवार को कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वह इस पर ध्यान केंद्रित करें कि आम लोगों की जान कैसे बचायी जाए। हमास का पीछा करना मत छोड़ना लेकिन अधिक सतर्क रहो।’’

फलस्तीन प्राधिकरण के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका इजराइल से अधिक सख्ती से निपटें, खासतौर से इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के द्वि-राष्ट्र के समाधान के लिए युद्ध के बाद वार्ता करने की वाशिंगटन की मांग के संबंध में।

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि अमेरिका इस विकल्प की तलाश कर रहा है कि अगर इजराइल गाजा से हमास को उखाड़ फेंकने में कामयाब हो जाता है तो फलस्तीनी प्राधिकरण से जुड़े सुरक्षा कर्मी जन सुरक्षा बहाल करने में मदद करें। गैलेंट ने कहा कि हमास एक दशक से अधिक समय से गाजा में सैन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है और ‘‘उन्हें खत्म करना आसान नहीं है। इसमें वक्त लगेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कई महीनों तक चलेगा लेकिन हम जीतेंगे और हम उन्हें खत्म कर देंगे।’’ तेल अवीव में सुलिवान के साथ वार्ता के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने इजराइल के ‘‘अमेरिकी मित्रों’’ को बताया कि देश ‘‘हमास को खत्म करने – पूर्ण जीत तक लड़ाई जारी रखने में पहले से अधिक दृढ़ है।’’

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि सुलिवान ने नेतन्याहू से निकट भविष्य में किसी वक्त ‘‘कम तीव्रता के अभियान’’ की ओर बढ़ने के बारे में बात की। इस सप्ताह की शुरुआत में बाइडन ने कहा था कि इजराइल अपनी ‘‘अंधाधुंध बमबारी’’ के कारण अंतरराष्ट्रीय समर्थन खो रहा है।

फलस्तीन के दूरसंचार सेवा प्रदाता पलटेल ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़ाई जारी रहने के कारण गाजा में सभी संचार सेवाएं बंद कर दी गयी हैं जिससे इस क्षेत्र का दुनिया के शेष हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

इजराइल को शायद उम्मीद होगी कि युद्ध और उसकी मुश्किलों से फलस्तीनी हमास के खिलाफ हो जाएंगे लेकिन ‘फलस्तीनी सेंटर फॉर पॉलिसी एंड सर्वे रिसर्च’ द्वारा किए एक सर्वेक्षण से पता चला कि वेस्ट बैंक में सर्वे में भाग लेने वाले 44 फीसदी लोगों ने कहा कि वे हमास का समर्थन करते हैं। यह संख्या सितंबर में हुए सर्वेक्षण से 12 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement