अंतरराष्ट्रीय

भारत सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से श्रीलंका के मछुआरों को छुड़ाने में करेगा मदद

नौका लॉरेंजो पुथा-4 मछली पकड़ने के लिए कई दिनों की यात्रा पर 16 जनवरी को श्रीलंका के दिकोविटा बंदरगाह से रवाना हुई थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 28, 2024 | 7:02 PM IST

भारत ने सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बना लिये गये श्रीलंकाई मछुआरों को छुड़ाने में मदद करने का वादा किया है। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

नौका लॉरेंजो पुथा-4 मछली पकड़ने के लिए कई दिनों की यात्रा पर 16 जनवरी को श्रीलंका के दिकोविटा बंदरगाह से रवाना हुई थी। श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता गायन विक्रमसूर्या ने बताया कि श्रीलंका ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय समुद्री कमान को मोगादिशू से दक्षिण पूर्व में करीब 840 नॉटिकल मील की दूरी पर सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा छह मछुआरों और उनकी नौका को कब्जा में ले लेने की सूचना दी थी।

Also read: Russia-Ukraine war: रूस के साथ युद्ध के लिए हथियार खरीदने के वास्ते रखे गए 4 करोड़ डॉलर का गबन: यूक्रेन

उन्होंने कहा कि भारत ने इन मछुआरों को मुक्त कराने में श्रीलंका की मदद करने का वादा किया है। श्रीलंका के मत्स्यिकी राज्य मंत्री पियाल निशांत ने संवाददाताओं को बताया कि समुद्री लुटेरों ने बंधक बनाये गये मछुआरों को मत्स्यिकी मंत्रालय से बातचीत करने की अनुमति दी है।

First Published : January 28, 2024 | 7:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)