facebookmetapixel
Advertisement
कम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर IPO की रौनक लौटी तो जून में जुड़े 26 लाख नए डीमैट खाते, फरवरी के बाद सबसे ज्यादाभारतीय शिपयार्डों में बनेंगे हाइटेक जहाज, डेनमार्क की दिग्गज शिपिंग कंपनी मेएर्स्क के साथ बातचीत शुरूकैटिगरी-3 AIF की तेज रफ्तार बरकरार, तीसरे साल भी उद्योग से बेहतर रही वृद्धि

RuPay और Mir कार्ड के जरिये भुगतान की संभावना तलाशेंगे भारत, रूस

Advertisement
Last Updated- April 30, 2023 | 4:34 PM IST
UNGA अध्यक्ष ने भारत में डिजिटलीकरण, बुनियादी ढांचे में निवेश की सराहना की , UNGA President lauds investment in digitalisation, infrastructure in India

पश्चिमी देशों के रूस पर विभिन्न प्रतिबंधों के बीच भारत और रूस दोनों देशों में रुपे और मीर कार्ड के उपयोग से निर्बाध भुगतान की संभावना पर काम करेंगे।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आंतरिक सरकारी आयोग की हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन कार्डों को स्वीकार किए जाने की संभावना तलाशने पर सहमति बनी।

सूत्रों ने बताया कि भारत के रुपे कार्ड और रूस के मीर कार्ड को एक-दूसरे देशों में इस्तेमाल से दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे देशों में निर्बाध भुगतान कर सकेंगे। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस से उप प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव ने की थी।

बैठक में भारत के राष्ट्रीय भुगतान संघ के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रूस के बैंक ऑफ रशिया के फास्टर पेमेंट्स सिस्टम के परस्पर संपर्क को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा सीमापार भुगतान के लिए बैंक ऑफ रशिया के रूस की वित्तीय संदेश प्रणाली सर्विस ब्यूरो ऑफ फाइनेंशियल मेसेंजिंग सिस्टम की स्वीकार्यता पर भी सहमति बनी।

फिलहाल, भारत से विदेशों में और विदेशों से भारत में भुगतान ‘स्विफ्ट’ नेटवर्क के माध्यम से होता है।

Advertisement
First Published - April 30, 2023 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement