अंतरराष्ट्रीय

Hush Money: बुरे फंसे Donald Trump! सभी 34 आरोपों में दोषी करार

Hush Money: पॉर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप कोलकारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों में गुरुवार को दोषी पाया गया

Published by
मानसी वार्ष्णेय   
Last Updated- May 31, 2024 | 10:33 AM IST

Hush Money: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनको हश मनी (Hush Money) मामले में दोषी पाया गया है। इस मामले में दो दिन तक चली सुनवाई के बाद 12 मेंबर की ज्यूरी ने ट्रम्प को सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराए गया है।

ट्रंप पर लगे गंभीर आरोप

पॉर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप कोलकारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों में गुरुवार को दोषी पाया गया और इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए।

कब सुनाई जाएगी Trump को सजा?

Donald Trump को सजा सुनाए जाने की तिथि 11 जुलाई तय की गई है। इसके चार दिन बाद ही विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में उन्हें 5 नवंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों (US Elections 2024) में औपचारिक रूप से पार्टी उम्मीदवार नामित किया जाना है।

यह भी पढ़ें: All Eyes on Rafah पर इजरायल का आया रिएक्शन, क्यों याद दिलाया 7 अक्टूबर वाला दिन

यह शर्मनाक है: Trump

ट्रंप ने खुद के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के बाद कहा, ‘‘यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शर्मनाक हैं और इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हमारा देश नरक में चला गया है।’’

Joe Biden ने फैसले का किया स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) चुनाव प्रचार अभियान दल ने जूरी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है, जबकि ट्रंप ने कहा कि यह फैसला एक दोषपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था का परिणाम है।

क्या है मामला?

ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।

First Published : May 31, 2024 | 9:41 AM IST