facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:08 AM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट शनिवार रात बहाल कर दिया गया है। सोशल मीडिया कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने शनिवार सुबह ट्वीट कर ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बहाल किए जाने की योजना के बारे में बताया था। 

उन्होंने लिखा था, ‘लोगों ने अपनी इच्छा जाहिर की है। ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाएगा।’ 

मस्क ने एक ऑनलाइन सर्वे किया था, जिसमें प्रतिभागियों से पूछा गया था कि क्या ट्विटर पर ट्रंप की वापसी होनी चाहिए। इस सर्वेक्षण में 15,085,458 लोगों ने अपना मत जाहिर किया। करीब 51.8 फीसदी लोगों ने ट्रंप का अकाउंट बहाल करने का समर्थन किया, जबकि 48.2 प्रतिशत इसके खिलाफ थे। 

ट्विटर पर वापसी के बाद ट्रंप के अकाउंट पर जो आखिरी ट्वीट दिख रहा था, वह आठ जनवरी 2021 का था। इसमें लिखा था, ‘उन सभी के लिए जिन्होंने पूछा है, क्या मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाऊंगा।’ 

जिस समय ट्रंप का अकाउंट बहाल किया गया, उस समय उनके दस लाख फॉलोअर नजर आ रहे थे, लेकिन 30 मिनट के भीतर यह संख्या बढ़कर 21 लाख पर पहुंच गई। 

बता दें कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद ट्रंप समर्थकों द्वारा अमेरिकी कैपिटल (संसद परिसर) में हिंसा किए जाने के कुछ ही दिनों बाद जनवरी 2021 में उनका अकाउंट स्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया था। उस समय ट्विटर के भारतीय मूल के शीर्ष अधिवक्ता विजय गड्डे ने ट्वीट किया था, ‘हिंसा होने की आशंका के मद्देनजर डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को स्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। हमने अपने नीति प्रवर्तन विश्लेषण को भी प्रकाशित किया है। आप हमारे निर्णय के बारे में यहां और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।’ 

गड्डे ने इस ट्वीट के साथ कंपनी के फैसले से जुड़ा एक ब्लॉग पोस्ट साझा किया था, जिसके जरिये ट्रंप के 8.8 करोड़ फॉलोअर्स को उनका अकाउंट निलंबित किए जाने की जानकारी दी गई थी। ट्विटर पर मस्क के अधिग्रहण के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सहगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट के अलावा गड्डे को भी कंपनी से निकाल दिया गया है।

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement