facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

ड्रैगन की नौसेना को रोकने पांच देश एक साथ आए, भारत भी सैन्य अभ्यास में शामिल

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 3:42 PM IST
The United States, Canada, India, Japan and South Korea are staging joint anti-submarine warfare drills

अमेरिका, कनाडा, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान और दक्षिण कोरिया के नेता चीन और उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरों के खिलाफ अमेरिका के साथ अपने गठबंधन को मजबूत करने के मकसद से टोक्यो में शिखर वार्ता कर रहे हैं।

‘यूएस सेवेंथ फ्लीट’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘सी ड्रैगन 23’ अभ्यास बुधवार को शुरू हुआ, जो 270 घंटे से अधिक समय तक चलेगा।

बयान के अनुसार, सभी भाग लेने वाले देशों के पायलट और उड़ान अधिकारियों के लिए कक्षा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वे ‘‘ अपने देशों की क्षमताओं और उपकरणों को शामिल करने की योजना बनाने और रणनीति पर चर्चा करेंगे।’’

अभ्यास एक प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश ‘‘ड्रैगन बेल्ट’’ जीतने के लिए सबसे अधिक अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे।

अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व वर्तमान में गुआम में स्थित दो पी-8 ए पोसेडॉन मैरीटाइम पेट्रोल और टोही विमान द्वारा किया जा रहा है। बयान में यह नहीं बताया गया कि अभ्यास कहां और किस समय हो रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement