facebookmetapixel
Advertisement
आज से खुला Milky Mist IPO, ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत! क्या करें निवेशक?दो साल से एक दायरे में बाजार, अब आगे तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Update: दिन के निचले स्तर के करीब Sensex, 400 अंक टूटा; Nifty 24,550 के पास, ZEEL शेयर 5% फिसलाStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?

South Korea: विपक्ष के नेता पर जानलेवा हमला, अज्ञात व्यक्ति ने गर्दन पर मारा चाकू

Advertisement

मुख्य विपक्षी दल ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ के प्रमुख ली होश में हैं लेकिन अभी उनकी हालत के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

Last Updated- January 02, 2024 | 9:42 AM IST
South Korea Lee Jae-myung

South Korea Opposition Leader: दक्षिण कोरिया के विपक्ष के नेता ली जेइ-म्युंग (Lee Jae-myung) पर मंगलवार को दक्षिणपूर्वी बुसान शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए।

बुसान के आपात कार्यालय ने बताया कि ली बुसान शहर के एक नए हवाई अड्डे के निर्माण स्थल के दौरे पर आए थे तभी उन पर हमला किया गया।

गर्दन पर वार करने के लिए चाकू जैसे हथियार का इस्तेमाल

मुख्य विपक्षी दल ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ के प्रमुख ली होश में हैं लेकिन अभी उनकी हालत के बारे में कुछ पता नहीं चला है। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हमलावर ने ली की गर्दन पर वार करने के लिए चाकू जैसे हथियार का इस्तेमाल किया।

टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो में ली जमीन पर नीचे गिरे हुए दिख रहे हैं और एक व्यक्ति ने खून बहने से रोकने के लिए उनकी गर्दन को रूमाल से दबाया हुआ है।

हमलावर घटनास्थल पर ही गिरफ्तार

खबरों में कहा गया है कि पुलिस ने हमलावर को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया। हमलावर ने अपने सिर पर ताज जैसा कुछ पहना हुआ है। ली 2022 में राष्ट्रपति यून सुक यियोल से बहुत कम अंतर से राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गए थे।

पूर्व प्रांतीय गवर्नर रहे ली को उनकी बेबाक शैली के लिए जाना जाता है। उनके समर्थक उन्हें अभिजात्य विरोधी नेता के रूप में देखते हैं जो वर्चस्व की राजनीति में सुधार ला सकता है, भ्रष्टाचार मिटा सकता है और बढ़ती आर्थिक असमानता को हल कर सकता है। उनके आलोचक उन्हें ऐसा नेता मानते हैं जो विभाजन को बढ़ावा देने में भरोसा करता है।

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 9:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement