facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

चीन के विदेश मंत्री ने रूस के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के संकेत दिए

Advertisement
Last Updated- December 25, 2022 | 4:09 PM IST
Russia_China

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को लेकर अपने देश के रुख का रविवार को बचाव किया। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले वर्ष में मॉस्को के साथ बीजिंग के द्विपक्षीय संबंध और गहरे होंगे।

बीजिंग में एक सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लेने वाले वांग ने विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (अमेरिका और चीन) के बीच संबंध बिगड़ने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि चीन ने ‘‘अमेरिका की दोषपूर्ण चीन नीति दृढ़ता से खारिज कर दी है।’’ वांग ने कहा कि चीन ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकारों और पश्चिम प्रशांत क्षेत्र की एक बड़ी ताकत होने के उसके दावे को लेकर पश्चिमी देशों के दबाव को खारिज कर दिया है। उन्होंने अमेरिका पर धौंस जमाने का आरोप लगाया।

चीन के यूक्रेन पर हमले की निंदा करने और रूस पर पाबंदियां लगाने में अन्य देशों का साथ देने से इनकार करने के कारण पश्चिमी देशों से बीजिंग के संबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं।

वांग ने कहा कि चीन रूस के साथ ‘‘परस्पर विश्वास पर आधारित रणनीतिक और लाभकारी सहयोग को और गहरा करेगा।’’ आधिकारिक रूप से जारी भाषण के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन संकट के सिलसिले में हमने वस्तुनिष्ठता एवं निष्पक्षता के मौलिक सद्धांतों को सदैव अक्षुण्ण रखा है और किसी का पक्ष नहीं लिया… न ही हमने स्थिति का कोई फायदा उठाने की कोशिश की।’’

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement