अंतरराष्ट्रीय

Pakistan में पुलिस के गश्ती दल के पास बम धमाका, 5 लोगों की मौत; कई घायल

जिला पुलिस अधिकारी अबदुर राउफ कईसरानी ने बताया कि धमाके में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 03, 2023 | 5:38 PM IST

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस के एक गश्ती दल के पास हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 24 लोग घायल हो गए।

पुलिस के खिलाफ हो रहे हमलों में यह नवीनतम घटना है। बम धमाका, डेरा इस्माइल खान शहर में पुलिस के गश्ती दल के करीब हुआ।

जिला पुलिस अधिकारी अबदुर राउफ कईसरानी ने बताया कि धमाके में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए।

कईसरानी ने बताया कि पुलिस को इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत से रोका नहीं जा सकता और वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने धमाके की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और कट्टरवादी बताया है। तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान के बीते वर्ष नवंबर में सरकार के साथ अपना संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद देश में हाल के महीनों में आतंकवादी गतिविधियों खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ोतरी देखी गई है।

First Published : November 3, 2023 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)