अंतरराष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा ऐलान, 2024 में फिर लड़ेंगे चुनाव

लगभग एक चौथाई सदी तक सत्ता में रहने के बाद और यूक्रेन युद्ध के काफी महंगा साबित होने के बावजूद पुतिन को अभी भी व्यापक समर्थन प्राप्त है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 08, 2023 | 5:57 PM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने घोषणा की है कि वह देश के शीर्ष पद के लिए 2024 में होने वाला अगला चुनाव भी लड़ेंगे। रूस की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

पुतिन ने इस घोषणा से छह साल के एक और कार्यकाल के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर दी है, जिसमें उनका जीतना तय माना जा रहा है।

लगभग एक चौथाई सदी तक सत्ता में रहने के बाद और यूक्रेन युद्ध के काफी महंगा साबित होने के बावजूद पुतिन को अभी भी व्यापक समर्थन प्राप्त है।

यूक्रेन युद्ध में रूस के भी हजारों लोग मारे गए हैं और इसकी वजह से रूस के भीतर बार-बार हमले हुए हैं तथा एक हमला क्रेमलिन पर भी हुआ।

जून में येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा किए गए अल्पकालिक विद्रोह से व्यापक अटकलें लगने लगी थीं कि पुतिन अपनी पकड़ खो सकते हैं, लेकिन वह स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रहे।

First Published : December 8, 2023 | 5:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)