facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

चीन का एक और निगरानी गुब्बारा लातिन अमेरिका के ऊपर से गुजर रहा : पेंटागन

Advertisement

अमेरिकी आसमान में चीनी गुब्बारा दिखने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रतिक्रिया स्वरूप अपनी बीजिंग यात्रा स्थगित कर दी थी।

Last Updated- February 04, 2023 | 10:16 AM IST
India's own strategy in view of the possibility of US-China trade war अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत की अपनी रणनीति

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार रात कहा कि चीन का एक और निगरानी गुब्बारा लातिन अमेरिका के ऊपर से गुजर रहा है।

पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा, “हमें एक और गुब्बारे के लातिन अमेरिका के ऊपर से गुजरने की खबरें मिल रही हैं। हमारा आकलन है कि यह एक और चीनी निगरानी गुब्बारा है। इस समय हमारे पास देने के लिए कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।”

पेंटागन द्वारा मोंटाना में एक चीनी निगरानी गुब्बारे को अमेरिकी क्षेत्र के भीतर उड़ते देखे जाने के एक दिन बाद लातिन अमेरिका के ऊपर से चीनी निगरानी गुब्बारे के गुजरने की खबरें सामने आई हैं।

अमेरिकी आसमान में चीनी गुब्बारा दिखने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रतिक्रिया स्वरूप अपनी बीजिंग यात्रा स्थगित कर दी थी। उन्होंने यह निर्णय चीन के इस दावे के बावजूद लिया कि गुब्बारा एक मौसम अनुसंधान उपग्रह है, जो दिशा भटक गया है और उसका (बीजिंग का) “किसी भी संप्रभु देश के क्षेत्राधिकार तथा वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं है।”

ब्लिंकन व्यापार, ताइवान, मानवाधिकार और दक्षिण चीन सागर में चीन के दावों को लेकर बीजिंग और वाशिंगटन के संबंधों में बढ़े तनाव को कम करने के प्रयासों के तहत शुक्रवार रात चीन की यात्रा पर रवाना होने वाले थे।

पेंटागन ने शुक्रवार को कहा था कि बड़ी संख्या में पेलोड से लैस तीन बसों जितना बड़ा चीनी गुब्बारा संभवत: अगले कुछ दिनों तक अमेरिकी आसमान में रहेगा और इसमें व्यापक निगरानी करने की क्षमता है।

Advertisement
First Published - February 4, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement